विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हाउस की बैठक में जेबीएम पर भड़ास निकाली, तब भी नहीं सुधरे सफाई के हालात

By JagranEdited By:
Published: Sun, 31 Oct 2021 07:12 PM (IST)

नगर निगम हाउस की बैठक में जेबीएम कंपनी को अधिकारियों व पार्षदों ने जमकर कोसा। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था ...और पढ़ें

हाउस की बैठक में जेबीएम पर भड़ास निकाली, तब भी नहीं सुधरे सफाई के हालात
हाउस की बैठक में जेबीएम पर भड़ास निकाली, तब भी नहीं सुधरे सफाई के हालात

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम हाउस की बैठक में जेबीएम कंपनी को अधिकारियों व पार्षदों ने जमकर कोसा। इसके बाद भी सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं आ सका। बैठक में पार्षद पहले ही जेबीएम कंपनी का ठेका रद करने की मांग कर चुके हैं। जेबीएम कंपनी ने पार्षदों से हाथ जोड़कर सफाई के लिए समय मांगा था कि शहर में सफाई कर देंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब भी शहर की कालोनियों में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। अब पार्षद खुद काफी परेशान हो चुके है और सफाई करवाने के लिए नगर निगम कमिश्नर से बातकर सफाई करवाई जा रही।

हाउस की बैठक में सबसे ज्यादा शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर हंगामा हुआ था। इसके बाद निगमायुक्त ने भी पार्षदों को शहर में सही से सफाई करवाने का आश्वासन दिया था। वार्डों में साफ-सफाई को लेकर पार्षद नगर निगम की कार्यशैली से काफी नाराज हैं। पार्षदों के अनुसार वार्डों की कालोनियों में इतनी गंदगी फैल चुकी है कि शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा।

निगम के अधिकारियों को गंदगी फैली जगहों के फोन पर फोटो भेजकर भी अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा। इससे हर रोज लोग पार्षदों के घरों में चक्कर काट रहे हैं। निगम के कर्मचारी कोई ध्यान नहीं दे रहे। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जेबीएम पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे निगम के अधिकारी

जब वार्डों की कालोनियों में गंदगी फैली हुई है तो नगर निगम पर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि नगर निगम के अधिकारी जेबीएम कंपनी पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे। नगर निगम की मेयर अवनीत कौर ने भी कमिश्नर आरके सिंह से काम नहीं होने पर जेबीएम कंपनी पर जुर्माना लगाने की सिफारिश कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इन कालोनियों के हालात हो चुके हैं ज्यादा खराब

बतरा कालोनी : इस कालोनी में एक साल से इतनी ज्यादा गंदगी फैली हुई है कि यहां रहना तो दूर पास निकल पाना भी मुश्किल हैं। यहां के लोगों ने कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन फिर भी कोई समाधान नहीं हो रहा।

अमर भवन चौक : इस क्षेत्र में भी सबसे ज्यादा कूड़ा-कर्कट फैला हुआ है और जेबीएम कंपनी ने पिछले कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया।

विकास नगर: यह क्षेत्र वीआइपी में आता है और फिर भी यहां सबसे ज्यादा गंदगी फैली रहती है। कूड़ा-कर्कट का उठान नहीं होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिवनगर : यहां भी गलियों में कूड़ा-कर्कट फैला रहता है। कोई साफ सफाई नहीं होती, जिसके कारण गंदगी फैल रही। खुद वार्ड के पार्षद भी शिकायत कर चुके है। लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा।

सेठी चौक : शहर का सबसे मैन रास्ता हैं। यहां सबसे ज्यादा गंदगी फैली रहती है। इससे वार्ड के पार्षद मीनाक्षी नारंग के घर लोग हर रोज शिकायतें लेकर खड़े रहते हैं। जेबीएम नहीं कर रही साफ-सफाई

वार्ड 9 की मीनाक्षी नारंग ने बताया कि जेबीएम कंपनी वार्ड में बिल्कुल भी सफाई नहीं कर रही। जिसके कारण वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए है। जेबीएम करोड़ों रुपये के ठेका लेती है और कोई साफ-सफाई नहीं कर रही। इनका ठेका रद होना चाहिए। फोन कर बुलाने पड़ रहे, फिर भी नहीं सुधरे हालात

वार्ड 16 के पार्षद अतर सिंह रावल ने कहा कि जेबीएम वाले फोन कर बुलाने पड़ते है और फिर भी ढंग से सफाई करते। वार्ड में जगह-जगह कूड़-कर्कट फैला हुआ है। जिसके कारण गंदगी फैली हुई है। वार्ड में कुछ जगह पर ही सफाई कर काम बीच में ही छोड़ दिया। जेबीएम को दिया जाएगा नोटिस

नगर निगम कमिश्नर आरके सिंह ने कहा कि वार्डों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त की जाएगी। इसके लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है। वार्डों में सफाई व्यवस्था सही ढंग से बनाई जाए और जेबीएम भी अगर हाउस की बैठक में भी कहने के बाद काम नहीं कर रही तो उनको नोटिस दिए जाएंगे और रिपोर्ट उपर भेजी जाएगी।