खो खो के दोनों वर्ग में मनाना की टीम ने मारी बाजी
जागरण संवाददाता, समालखा स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में जन जागृति युवती मंडल मनाना के सौ
जागरण संवाददाता, समालखा
स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में जन जागृति युवती मंडल मनाना के सौजन्य से राजकीय कन्या स्कूल के खेल मैदान में खो खो टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। दोनों ही वर्गो में मनाना की टीम ने बाजी मारी। प्रिंसिपल सरिता व अन्य अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कोच रवींद्र कुमार ने बताया कि लड़कों में मनाना व चंदन बाल विकास स्कूल टीम के बीच मुकाबला हुआ। मनाना टीम विजयी रही। वहीं लड़कियों में ताऊ देवी लाल मेमोरियल कालेज सिवाह व मनाना के बीच हुआ। इसमें भी मनाना की टीम ने बाजी मारकर टूर्नामेंट को अपने नाम किया। प्रिंसिपल सरिता ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों को खेल के प्रति भी रुचि रखनी चाहिए। आज खेल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा है। खेल के जरिये ग्रामीण आंचल से निकलने बच्चों ने विश्वभर में नाम कमाया है। जिला खो खो संघ के सचिव रामस्वरूप राठी ने बेटियों को भी शिक्षा के साथ खेल में भी मौका देने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल विक्रम सिंह, शशि, सोनिया कुमारी, सरोज डीपी, सरोज पीटीआई, वीरेंद्र डीपी व मास्टर दलीप सिंह भी मौजूद रहे।