Move to Jagran APP

भीतरघात से बचने के लिए भाजपा की ये रणनीति, 19 को आएगा परिणाम

भाजपा ने भीतरघात से बचने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन का सहारा लिया है। टिकट न मिलने से खफा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के लिए खुद पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला।

By Edited By: Published: Sat, 08 Dec 2018 02:25 AM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 02:35 PM (IST)
भीतरघात से बचने के लिए भाजपा की ये रणनीति, 19 को आएगा परिणाम
भीतरघात से बचने के लिए भाजपा की ये रणनीति, 19 को आएगा परिणाम

जेएनएन, पानीपत। टिकट न मिल पाने से नाराज कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा ने कार्यकर्ता सम्मेलन की राह पकड़ी है। अब पार्टी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने कमान अपने हाथों में ली है। इसकी शुरुआत भी पानीपत से हुई है। मंत्री कविता जैन, कृष्ण लाल पंवार के अलावा हरियाणा प्रभारी अनिल जैन कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे।

loksabha election banner

आर्य कॉलेज के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को टिकट न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई के लिए बूथ प्रमुखों और मंडल अध्यक्षों की बैठक में हुई। डॉ. अनिल जैन ने कहा कि टिकट मांगने का हक सभी को है। लोकतंत्र की स्वस्थ और स्वतंत्र परंपरा है। पार्टी में किसी तरह का भीतरघात नहीं है। निगम चुनाव संक्रमण काल है। इस चुनाव में जीत गए तो 50 वर्ष तक कोई हिला नहीं सकता है। 

प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय कमेटी
उन्होंने कहा कि पानीपत नगर निगम में 278 बूथों पर चुनाव होना है। एक बूथ पर एक पड़ोसी जिले का, पानीपत का एक, एक प्रभारी और एक विस्तारक होगा। प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। पन्ना प्रमुख (60 वोट पर नजर रखने वाले) भी बूथ पर रहेंगे। एक बूथ पर 25 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम होगी। टीम उस बूथ में रहने वाले मतदाताओं के घरों को चिह्नित करेगी। वोटर सूची का सत्यापन भी किया जाएगा। नगर निगम में वार्ड स्तर पर प्रत्येक बूथ का एक व्हाटसएप ग्रुप होगा। बूथ स्तर की कार्यक्रमों की जानकारी उस ग्रुप में शेयर करेंगे। 

workers meeting

कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।

बूथों की ग्रेडिंग
की वोटर्स को चिह्नित करने के लिए प्रभावशाली लोगों (गुरुद्वारा प्रमुख, मंदिर के पुजारी, सोसाइटी प्रमुख) की लिस्ट तैयार कर उनसे संपर्क करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ सूची शेयर करेंगे। परिणाम इसका दूरगामी होगा। बूथों की ग्रेडिंग ए, बी, सी और डी से की गई है।  

workers meeting

बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ता।

मोबाइल की रोशनी में चली बैठक 
ऑडिटोरियम में शाम 5:54 बजे अचानक बत्ती गुल हो गई। अंधेरा छा गया। दो-ढाई मिनट तक मोबाइल की रोशनी में डॉ. अनिल जैन मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते रहे। 

कार्यकर्ताओं की दी ये चार हिदायतें 

  • संगठन की रणनीति के आधार पर पार्टी चुनाव लड़ेगी।
  • निगम चुनाव को छोटा न मानें। 
  • सभी कार्यकर्ता इसे गंभीरता से लें। 
  • चुनाव में क्या कर सकते हैं इस पर गंभीरता से सोचें।  

ये रहे मौजूद 
इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, अवतार शास्त्री, मार्केट कमेटी के वाइस चेयमरैन रोशनलाल, पूर्व मेयर सरदार भूपेंद्र सिंह, रामकुमार सैनी, दिवाकर मेहता, अशोक कटारिया, विजय सहगल, ईश राणा, मेराजुद्दीन साबरी और दीपक सलूजा मौजूद थे।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.