Move to Jagran APP

पहली पत्‍नी ने की थी आत्‍महत्‍या, दूसरी को पति ने दी दर्दनाक मौत, दफनाया शव, वजह चौंकाने वाली

यमुनानगर में चरित्र संदेह होने पर पत्‍नी की हत्‍या कर दी। पति ने रिश्‍तेदारों के आने से पहले ही शव को दफना भी दिया। पत्‍नी की मां ने शक जाहिर किया तो हत्‍या का पर्दाफाश हुआ और पति को गिरफ्तार कर लिया। पहली पत्‍नी ने आत्‍महत्‍या की थी।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 11:56 AM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 11:56 AM (IST)
पहली पत्‍नी ने की थी आत्‍महत्‍या, दूसरी को पति ने दी दर्दनाक मौत, दफनाया शव, वजह चौंकाने वाली
चरित्र संदेह होने पर पत्‍नी की हत्‍या।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। गंगानगर कालोनी में पत्नी के हत्यारोपित पति इरशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पत्नी के चरित्र पर शक के चलते आरोपित ने उसकी हत्या की और शव को दफना दिया था। गुपचुप आरोपित ने शव को दफनाया था। जिस पर उसकी सास ने शक होने पर पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्र से निकाला गया और जांच कराई। जिसमें हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद ही पुलिस ने आरोपित की तलाश में लगी थी।

loksabha election banner

ग्रीन विहार कालोनी निवासी नूरजहां ने शहर जगाधरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी छोटी बेटी साबिया की शादी छह साल पहले गंगानगर कालोनी निवासी इरशाद के साथ की थी। इरशाद की उसकी बेटी से दूसरी शादी थी। इरशाद दहेज की मांग को लेकर साबिया को प्रताड़ित करता था। मांग पूरी न होने पर कई बार आरोपित ने उसकी बेटी को घर से निकाल दिया था। 20 जुलाई को आरोपित ने उसकी बेटी से मारपीट कर घर से निकाल दिया था। 23 जुलाई को आरोपित उनके घर आया और माफी मांगकर साबिया को साथ ले गया था। 24 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। इरशाद ने आनन फानन में बेटी के शव को दफना दिया था। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी थी।

पहली पत्नी ने भी कर ली थी आत्महत्या

आरोपित इरशाद की साबिया से दूसरी शादी थी। इससे पहले वर्ष 2002 में उसकी पहली शादी हुई थी। पहली पत्नी को भी आरोपित प्रताड़ित करता था। उसे भी मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिस वजह से इरशाद की पहली पत्‍नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में आरोपित इरशाद पर केस दर्ज हुआ था। दो साल तक वह जेल में भी रहा था। बाद में उसने साबिया से शादी की थी। इस शादी से एक बेटा व बेटी है।

पत्नी के चरित्र पर शक था

पुलिस पूछताछ में आरोपित इरशाद ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। एक दिन वह दोपहर को घर पर खाना खाने के लिए आया था। उस दिन एक व्यक्ति को मुंह पर कपड़ा ढ़ककर भागते हुए देखा था। इस बारे में पत्नी से बात की, तो उसने भी कुछ नहीं बताया। रात को वह काम से दोबारा घर पर आया। इस दौरान ही उसने पत्थर से पत्नी साबिया के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। किसी को पता न लगे। इसलिए रिश्तेदारों के आने से पहले ही शव को दफना दिया था। आरोपित इरशाद करीब छह साल से ससौली रोड पर संदीप नाम के व्यक्ति के पास नौकरी कर रहा था। जांच अधिकारी एएसआइ गुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपित इरशाद से वारदात में प्रयोग किया गया पत्थर व कपड़े बरामद कर लिए गए हैं। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं इस मामले में संदीप की भूमिका की भी जांच की जाएगी। उससे भी पूछताछ की जाएगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.