Move to Jagran APP

पानीपत से पत्‍नी का अपहरण कर ले गया पति, पुलिस को नशे की हालत में मिली महिला

पानीपत के टीडीआइ से पति ने पत्नी का कार से अपहरण किया पांच पर केस दर्ज। नौ साल पहले पानीपत के गांव अधमी के सुभाष के साथ हुई थी शादी। बहन और जीजा के साथ मिलकर कार में उठा ले गया पत्‍नी को। कुरुक्षेत्र पुलिस ने बरामद किया।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sun, 10 Jan 2021 11:31 AM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2021 11:31 AM (IST)
टीडीआइ पानीपत से उठा ले गया पति।

पानीपत, जेएनएन - यहां के टीडीआइ में अजब केस सामने आया है। पति से विवाद की वजह से अलग रह रही पत्‍नी का पति ने ही अपहरण कर लिया। इसमें उसने अपने परिवार का साथ लिया। पुलिस तक बात पहुंची तो महिला की तलाश शुरू हुई। महिला को नशे की हालत में कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 में बरामद किया गया है। 

loksabha election banner

टीडीआइ के बीपीएल फ्लैट में रहने वाली राजबाला ने पुलिस को शिकायत दी कि नौ साल पहले उसकी बेटी पूजा की शादी अधमी गांव के सुभाष के साथ हुई थी। सुभाष शराब पीकर बेटी के साथ मारपीट करता था। छह साल से बेटी, साढ़े तीन का नाती आशीष उनके पास रहता है। शराब छोड़ देने का वादा करने पर दामाद को भी अपने पास रख लिया था। 

काम करके लौट रही थी 

सुभाष, अपनी बहन ओमी, जीजा राममेहर व अन्य दो लोगों के साथ कार से आया। बेटी पूजा की घर पर पिटाई कर दी थी। आरोपित अपहरण करने की धमकी देकर भाग गए।  इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाने में कर दी थी। बेटी टीडीआइ फ्लैट में काम करके घर लौट रही था। उससे फोन पर बात कर रही थी। घर के पास से आरोपित उसकी बेटी का कार से अपहरण करके ले गए। मौके से बेटी की टोपी और थैला पड़ा मिला। 

राहगीर के फोन से सूचित किया 

उसने पति धर्मपाल को काल कर घटना की जानकारी दी। पति ने 100 नंबर पर काल की। पुलिस ने आरोपित राममेहर को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि पूजा कुरुक्षेत्र में है। उसे सेक्टर-7 में छोड़कर भाग गए थे। बेटी ने किसी राहगीर के मोबाइल से बात की। स्थानीय पुलिस ने कुरुक्षेत्र पुलिस को काल कर घटना की जानकारी दी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने पूजा को बरामद किया। इसके बाद पुलिस पूजा को पानीपत लाई और अस्पताल में दाखिल कराया। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.