पानीपत में हाई-वोल्टेज ड्रामा, नशे में धुत युवक ने एएसआई को जड़ा थप्पड़; सड़क पर हाथापाई का VIDEO वायरल
पानीपत में नशे में बाइक चला रहे एक युवक ने रोकने पर एएसआई से हाथापाई की, जिसके बाद दोनों के बीच थप्पड़बाजी हुई।
-1791298772823_m.webp)
पानीपत में नशे में बाइक चला रहे युवक ने एएसआई को जड़ा थप्पड़।
HighLights
पानीपत में नशे में बाइक चला रहे युवक को रोका गया
युवक ने एएसआई से की हाथापाई, फिर थप्पड़ भी मारा
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
जागरण संवाददाता, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में नशे में बाइक चलाने के आरोप में रोके गए युवक ने एएसआई से हाथापाई कर दी। युवक ने एएसआई के कंधे पर हाथ मारा।
इस पर गुस्साए एएसआई ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद युवक ने भी एएसआई को थप्पड़ जड़ दिया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, टीम ने युवक को बाइक रोकने का इशारा किया था। आरोप है कि नशे में होने के कारण युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गया और हाथापाई करने लगा। इसी दौरान उसने एएसआई के कंधे पर हाथ मार दिया।
पानीपत में नशे में बाइक चला रहे युवक ने ASI को थप्पड़ जड़ दिया.. पुलिस ने युवक को रोका तो बहस छिड़ गई। युवक ने जैसे ही कंधे पर हाथ रखा तो एएसआई ने तमाचा मारा। जवाब में युवक ने भी थप्पड़ मार दिया। वीडियो काफी वायरल है। #Panipat #PoliceAssault https://t.co/KEqjAINgUH
— Sunit Suman 🇮🇳 (@sksuman538) October 6, 2026
मामला बढ़ने पर एएसआई ने मौके पर अन्य पुलिसकर्मियों को बुला लिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। एएसआई की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में तीन बेटियों के पिता का शव मिला, पिछले 5 दिनों से था गायब
