यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जरूरतमंदों की मदद करने से मन को मिलती शांति : सबिता
जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी विद्या मंदिर (सीनियर विंग) में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्र

जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी विद्या मंदिर (सीनियर विंग) में शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन बाल दिवस के रूप में मनाया। विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों को मिठाइयां, कपड़े और उपहार वितरित किए गए। बच्चों को स्कूल में प्रेरणादायक फिल्म भी दिखाई गई। प्रिंसिपल सबिता चौधरी ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की मदद करके उनका भविष्य संवारने में योगदान देना सही मायने में बाल दिवस मनाना है। इससे मन को शांति मिलती है। जीवन में हर्ष की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर का अवकाश घोषित गया है। इसलिए 15 नवंबर को अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
