Move to Jagran APP

बारिश और तेज हवा से लौटी ठंड, किसानों की चिता बढ़ी

लगातार तीसरे दिन भी बारिश और तेज हवा से राहत नहीं मिल पाई। पिछले दो दिनों से रात को रुक-रुक कर बारिश होती रही। तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह बारिश हुई शाम को लगातार एक घंटे तक बारिश होती रही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Mar 2020 09:23 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2020 09:23 AM (IST)
बारिश और तेज हवा से लौटी ठंड, किसानों की चिता बढ़ी

जागरण संवाददाता, पानीपत : लगातार तीसरे दिन भी बारिश और तेज हवा से राहत नहीं मिल पाई। पिछले दो दिनों से रात को रुक-रुक कर बारिश होती रही। तीसरे दिन शुक्रवार को सुबह बारिश हुई, शाम को लगातार एक घंटे तक बारिश होती रही। दिन में धूप खिली। तेज हवा चली। तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 एमएम बारिश दर्ज की गई।

loksabha election banner

बेमौसमी बारिश ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। हवा चलने से कई स्थानों पर फसलें गिर गई। यदि एक -दो दिन में मौसम में सुधार नहीं हुआ था अधिक नुकसान होने की आशंका बनी है। शुक्रवार को मौसम ने अनेक रंग बदले। सुबह लगातार बारिश हुई। कार्यालयों में काम देरी से शुरू हो पाया।

बृहस्पतिवार रात को बारिश होने से शहर में पहले ही जगह-जगह पानी भरा हुआ था। सुबह बारिश हुई जबकि 11 बजे के बाद धूप निकल आई। शाम चार बजे काले बादल फिर से छा गए। तेज हवा चलने लगी। देखते-देखते बारिश शुरू हो गई, जो करीब एक घंटे तक चलती रही। तेज हवा बारिश होने से बिजली आपूर्ति भी कई स्थानों पर बाधित रही। 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन हल्की बारिश की संभावना है। इसके बाद 10-11 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। 11 मार्च को आंधी भी आ सकती है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजबीर ने बताया कि फिलहाल जिले में स्थिति नियंत्रित है। फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा है। ब्लॉक स्तर पर बारिश की स्थिति

पानीपत : 10एमएम

समालखा : 2 एमएम

इसराना : 4 एमएम

मतलौडा : 2 एमएम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.