Move to Jagran APP

Dadi Ka Swag: गंगा में छलांग लगा सोशल मीडिया स्‍टार बनीं हरियाणवी दादी, जानें उनका सीक्रेट

Dadi Ka Swag हरिद्वार में उफनाती गंगा में छलांग लगाने वाली हरियाणवी दादी इन दिनों सोशल मीडिया स्‍टार बन गई हैं। दादी का स्‍वैग देखकर हर कोई दांतों तले उंंगली दबा ले रहा। आइए जानते हैं कि दादी के बारे में।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 30 Jun 2022 07:36 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2022 11:10 PM (IST)
गंगा में छलांग लगाने वाली दादी सोनीपत में रहती हैं।

पानीपत, जेएनएन। हरिद्वार में उफनाती गंगा में कूदने वाली दादी का स्‍वैग हर किसी को भा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद देखते ही देखते दादी सोशल मीडिया स्‍टार बन गई हैं। 75 वर्षीय दादी ओमवती हरियाणा के पानीपत के पड़ोसी जिले सोनीपत के गांव बंदेपुर की रहने वाली हैं।

loksabha election banner

दरअसल एक दादी द्वारा हरिद्वार में गंगा में छलांग लगाने का वीडियो जमकर वायरल हुआ। दादी मछली की तरह गंगा में तैर रही थीं। इस उम्र में उनके जज्‍बे को देख घाट किनारे मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाया। 75 साल की उम्र में भी दादी डांस और योगा करती हैं। दादी ने बताया कि बचपन से ही उन्‍हें तैरना आता है।

खानपान का रखतीं ध्‍यान

दादी ने बताया कि बचपन से ही खानपान का ध्‍यान रखती हैं। उन्‍होंने देसी घी काफी खाया। इस उम्र में दादी सुबह चार बजे उठती हैं। सैर सपाटे के साथ-साथ व्‍यायाम भी करती हैं।

लोगों ने मना भी किया

दादी ने बताया कि जब भी हरिद्वार जाती तो छलांग जरूर लगा देती हूं। छलांग लगाने से पहले वहां मौजूद लोगों ने मना किया था। दादी ने बताया कि जोहड़ और कुए में कूद जाते थे। तैराकी आती थी। दादी ने लोगों को बताया था कि मुझे तैरना आता है। आप लोग जान जोखिम में मत डालना। मैं तैर लूंगी।

सुबह चार बजे उठती हैं

दादी ने बताया कि सेहत का पूरा ध्‍यान देती हूं। जूस, दूध और घी आज भी लेती हूं। परिवार वालों ने बताया कि पहले गाय भैस घर में थे तो दादी ही सारा काम करती थीं। दादी हाथ की चक्‍की प्रयोग करती थीं। दादी आज भी सुबह चार बजे उठती हैं। दादी का एक बार सड़क हादसा हुआ था। उनके दोनों घुटने बदले गए थे। दादी आज भी नदी जोहड़ में कूदने के लिए तैयार रहती हैं।

सोशल मीडिया पर यूजर कर रहे सैल्‍यूट

एक यूजर ने कमेंट किया है कि ये हरियाणा की शेरनी दादी मां हैं। ऐसी महिला को मेरा दिल से सैल्यूट और इनसे आशीर्वाद चाहता हूं।

वहीं एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि दादी जी प्रणाम, एक बार फिर हरियाणा प्रदेश को प्रसिद्ध कर दिया। मारी छोरियां किसी तै कम नहींं।असली धाकड़ गर्ल हामने आपणी दादी पै गर्व है जय हरियाणा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.