Move to Jagran APP

Haryana Politics: यमुनानगर में महिला पंचायत में सरकार पर बरसी कुमारी शैलजा, कहा- सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है

यमुनानगर में आयोजित महिला पंचायत में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष शैलजा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा सरकार सिर्फ दिखावा करती है। महिलाओं के सशक्तिकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात केवल दिखावे के लिए की जा रही है।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 09:40 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 09:40 PM (IST)
Haryana Politics: यमुनानगर में महिला पंचायत में सरकार पर बरसी कुमारी शैलजा, कहा- सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है
यमुनानगर में महिला पंचायत में कुमारी शैलजा का संबोधन।

जगाधरी(यमुनानगर), संवाद सहयोगी। आज महिलाओं की सुरक्षा खतरे में हैं। उत्तर प्रदेश में हर दिन इस तरह के कृत्य को दबाने का काम वहां की सरकार कर रही है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में पहले दिन से किसानों के पक्ष में खड़ी है। उक्त शब्द कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित महिला पंचायत में कहे। उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई ,कमला नेहरू ,जीनत महल, एनी बसंत ,सरोजनी नायडू आदि महिलाओं के नाम लेकर महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को आगे लाने की बात कहीं। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।

loksabha election banner

सरकार सिर्फ दिखावा कर रही है

शैलजा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा सरकार सिर्फ दिखावा करती है। महिलाओं के सशक्तिकरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात केवल दिखावे के लिए की जा रही है। उज्ज्वला योजना पर उन्होंने कहा कि ये घोषणाएं और योजनाओं केवल घोषणा का पिटारा बन कर रह गई। 1000 रुपये का सिलेंडर खरीदना गरीब गृहणी के बस से बाहर है। भाजपा सब्सिडी खाते में देंने के समय बड़े बड़े विज्ञापन लगवाती थी। अब सब्सिडी का पैसा कहां गया। इसका कोई जवाब नहीं हैं। इस समय आम आदमी के साथ हर कदम पर छल किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि डाक्टर भीम राव आंबेडकर और पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश को विकास और प्रगति के पथ पर बढ़ाने का काम किया था। सरकार देश को पीछे हटाने पर लगी हुई है।

सरकार किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है

किसानों की सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि एलनाबाद के चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। सरकार घबराई हुई है। इसी कारण से देरी से यहां पर चुनाव उप चुनाव करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष शहर में कई जगह शोक प्रकट करने भी पहुंची। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज , पूर्व मंत्री रामकिशन गुर्जर , विधायक रेणू बाला , पूर्व मंत्री स्पीकर अकरम खान, कोर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व जिप चेयरमैन श्याम सुंदर बतरा, निलय सैनी,पार्षद निर्मल चौहान, मांगे राम मारूपुर, पार्षद देवेंद्र सिंह, देवेंद्र चावला, मनोज जयरामपुर, मोहन वर्मा, महिला जिला अध्यक्ष हरमीन कौर कोहली मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.