हरियाणा कैबिनेट मंत्री ने पानीपत में माता रानी के जागरण में की शिरकत, नवदंपति को दिया आशीर्वाद
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने पानीपत के उग्राखेड़ी गांव में आयोजित माता रानी के जागरण में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
-1795587169025_m.webp)
माता रानी के जागरण में पहुंचे अरविंद शर्मा।
HighLights
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा जागरण में हुए शामिल।
पानीपत के उग्राखेड़ी गांव में हुआ भव्य आयोजन।
नवदंपति अंकित-चिंकी को मंत्री ने दिया आशीर्वाद।
जागरण संवाददाता, पानीपत। गांव उग्राखेड़ी स्थित जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान रामरत्न शर्मा के निवास पर माता रानी के जागरण का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। आयोजक रामरत्न शर्मा, उनके भाई सुरेंद्र शर्मा व देवेंद्र शर्मा सहित परिवारजनों ने उनका स्वागत किया और गौतम परिवार की ओर से उन्हें सम्मान स्वरूप फरसा भेंट किया।
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने परिवार के नवदंपती अंकित गौतम और चिंकी को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया।
मंत्री ने कहा कि व्यस्तता के कारण वे 22 नवंबर को रिसेप्शन में नहीं आ सके थे, इसलिए आज जागरण में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद लिया। इतना ही कहूंगा.