Kurukshetra Coronavirus News Update: कुरुक्षेत्र में 16 नए कोरोना संक्रमित, अब तक 614 केस आए सामने
कुरुक्षेत्र में सिविल अस्पताल की ओटी में कार्यरत 24 कर्मचारियों के कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट नेगेटिव आई है। उनके दोबारा सैंपल होंगे। वहीं 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
पानीपत/कुरुक्षेत्र, जेएनएन। एलएनजेपी अस्पताल के कोरोना पॉजिटिव सर्जन की मौत होने से प्रशासन ने अस्पताल के आपरेशन थियेटर में कार्यरत 24 कर्मचारियों का कोरोना रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया। सभी सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव निकला है, जबकि उनका आरपीटीसीआर सैंपल भी लिया गया है जिसकी जांच करनाल लैब में होगी।
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले तक उन्होंने ऑपरेशन किया था। वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को जिले में कोरोना के 16 नए केस मिल गए, जबकि 16 की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। जिले में अब तक 614 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 372 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद घर लौट चुके हैं और नौ कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के 233 एक्टिव केस हैं।
ये नए मामले सामने आए
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर ङ्क्षसह ने शुक्रवार को देर सायं जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 16 नए केस सामने आए हैं, जिनमें गुरुनानक कालोनी वार्ड तीन से 13 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय व्यक्ति, 32 वर्षीय एक अन्य व्यक्ति, सेक्टर 13 से 26 वर्षीय युवक, लाडवा के कालीरोणों से 37 वर्षीय व्यक्ति, जैनपुर जाटान से 31 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा वार्ड नंबर 12 से 43 वर्षीय महिला, छोड़पुर मोहड़ी से 21 वर्षीय युवती, संघौर से 70 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गांव कलसा से 27 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा के गोङ्क्षबदनगर से 61 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला व 31 वर्षीय व्यक्ति, जलालुदीन माजरा से 10 वर्षीय युवती, कैलाश नगर 91 वर्षीय महिला शामिल है। उन्होंने बताया कि गांव शरीफगढ़ की एक 45 वर्षीय महिला जो शुगर और बीपी से पीडि़त थी और दो दिन से बुखार होने पर वीरवार को सुबह एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल की गई और इसका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया था। यह सैंपल पॉजिटिव आया है। इस महिला की वीरवार को मृत्यु हो चुकी है।
ये हुए ठीक
जिले से 16 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें सेक्टर पांच से 51 वर्षीय व्यक्ति, स्टेशन माजरी से 64 वर्षीय महिला व 71 वर्षीय व्यक्ति, ढेरुमाजरा से 30 वर्षीय व्यक्ति, एकता विहार से 32 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 40 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर चार से सात वर्षीय बच्ची, 30 वर्षीय महिला व 70 वर्षीय व्यक्ति, मथाना से 64 वर्षीय व्यक्ति, निट से 23 वर्षीय व्यक्ति, गंगहेड़ी से 21 वर्षीय व्यक्ति, सरस्वती कालोनी से 36 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर आठ से 47 वर्षीय व्यक्ति व 37 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।