Move to Jagran APP

वन मंत्री के जिले को हराभरा करने की कवायद, लगाए जाएंगे 13 लाख से अधिक पौधे

हरियाणा के वन मंत्री के जिले यमुनानगर को हराभरा करने की कवायद चल रही है। इसके लिए 13 लाख पौधे लगाए जाएंगे। अलग-अलग योजनाओं के तहत लगाए जाएंगे पौधे स्कूलों में चलाया जाएगा विशेष अभियान। ये पौधे रोड साइड व पंचायती जमीनों पर लगाए जाएंगे।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sun, 03 Jul 2022 07:40 AM (IST)Updated: Sun, 03 Jul 2022 07:40 AM (IST)
यमुनानगर में लगाए जाएंगे 13 लाख पौधे।

यमुनानगर, जागरण संवाददाता। मानसून सीजन शुरू होते ही वन विभाग ने धरती को हराभरा करने तैयारी शुरू कर दी है। जिले में करीब 12 लाख फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए जाने की तैयारी है। वन विभाग की नर्सरियों में ये पौधे तैयार किए गए हैं। ये पौधे रोड साइड व पंचायती जमीनों पर लगाए जाएंगे। इसके अलावा ग्रामीणों को निशुल्क भी वितरित किए जाएंगे ताकि विभिन्न स्थानों पर लगाए जा सकें।

loksabha election banner

उन स्थानों पर भी पौधे लगाए जाने की योजना है जहां गत वर्ष लगाए गए थे, किन्हीं कारणों के चलते सूख गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जल्दी ही टीमें फील्ड में उतरेंगी। इसमें दो लाख लाख पौधे जल शक्ति अभियान, एक लाख पौधगिरी व करीब ढाई लाख पौधे निशुल्क वितरित किए जाएंगे। वन मंत्री कंवरपाल का गृह जिला होने के कारण पौधरोपण पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

सूख चुके पौधों की जगह लगेंगे नए पौधे

वन विभाग की ओर से गत वर्ष जिले में 22 लाख 77 हजार 179 पौधे लगाए गए थे। इनमें से काफी पौधे किसी कारण वश सूख जाते हैं या फिर पशु नष्ट कर देते हैं। इनकी जगह पर भी नए पौधे लगाए जाएंगे। पहले साल लगे कुल पौधों का 20 व दूसरे वर्ष लगे पौधों का 10 प्रतिशत खराब होने की आशंका रहती है। इनके स्थान पर सात लाख से अधिक पौधे लगाए जाने की योजना है। अगस्त-सितंबर तक यह अभियान जारी रहेगा। कैंपा स्कीम के तहत भी एक लाख 33 हजार 313 पौधे लगाए जाएंगे।

किसानों को दी जाएगी पापुलर की पौध

छायादार व फलदार पौधों के अलावा किसानों को पापुलर के पौधे की वितरित किए जाने की योजना है। करीब चार लाख पौधे विभाग की नर्सरियों में तैयार किए जा रहे हैं। प्रति पौधा कीमत 12 रुपये होगी। जबकि बाजार में इससे दो तीन गुणा अधिक होती है। बता दें कि जिले में पापुलर की खेती के प्रति किसानों का रुझान बढ़ रहा है। दाम अच्छा मिलने से उत्साहित किसान अन्य फसलों की बजाय पापुलर को तरजीह दे रहे हैं। दूसरा, यमुना नदी के साथ-साथ जमीन रेतीली होने के कारण पापुलर की पैदावार अन्य फसलों की तुलना में बेहतर रहती है। जिले में प्लाइवुड उद्योग होने के कारण पापुलर की खपत काफी है। 

स्कूलों व ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान

अधिक से अधिक पौधरोपण के लिए स्कूल व पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।  इसके तहत स्कूलों के प्रांगण में भी पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही बच्चों को प्रेरित किया जाएगा कि अपने घरों के प्रांगण व आसपास खाली पड़ी जगह पर फलदार या छायादार पौधे लगाए जाएं। बच्चों को बताया जाएगा कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से पौधरोपण कितना जरूरी है। 

हरियाली का रकबा बढ़े

मानसून सीजन शुरू हो गया है। वन विभाग की ओर से विभिन्न स्कीमों के तहत विशेष पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। हमारा प्रयास है कि जिले में हरियाली का रकबा अधिक से अधिक बढ़े। पौधरोपण अभियान में हर आमखास की सहभागिता जरूरी है। जो पौधे लगाए जाएंगे, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी जरूरी होगी। बीते दो वर्ष के दौरान लगाए गए पौधों में से जो सूख चुके हैं, उनके स्थान पर भी नए पौधे लगाए जाएंगे। 

-सूरजभान, जिला वन अधिकारी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.