गुरु कृपा वार्षिकोत्सव एवं विशाल भंडारा 17 को
प्रेम मंदिर में 17 अक्टूबर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक भजन संकीर्तन एवं गुरु कृपा वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गुरु कृपा सेवा मंडल की बैठक शुक्रवार को गुरु कृपा दरबार घेर अराइयां निकट शिव मंदिर पानीपत में हुई।
पानीपत, विज्ञप्ति : प्रेम मंदिर में 17 अक्टूबर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक भजन संकीर्तन एवं गुरु कृपा वार्षिकोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर गुरु कृपा सेवा मंडल की बैठक शुक्रवार को गुरु कृपा दरबार घेर अराइयां निकट शिव मंदिर पानीपत में हुई। भगत कृष्ण लाल वधवा की अध्यक्षता में बैठक हुई। हिमांशु वधवा ने बताया की 11वें गुरु कृपा महोत्सव में विधायक प्रमोद विज, अविनाश पालीवाल, प्रवीण अत्री, जिलाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, संजय अग्रवाल, प्रेम सचदेवा व युवा भाजपा जिलाध्यक्ष बलविद्र आर्य व चांद भाटिया शिरकत करेंगे। बैठक में विकास गोयल, अनिल शर्मा, चंद्रभान वर्मा, गोपाल गुप्ता, चरनजीत सेठी, विमल बंसल, रविद्र मल्होत्रा, दीपक शर्मा, कमल जोशी, रविश वधवा मौजूद रहे।