Move to Jagran APP

Kisan Andolan में हरियाणा से इन्‍होंने निभाया अहम किरदार, कभी विवादों में तो कभी नेतृत्‍व में रहे आगे

PM Modi on Three Farm Laws तीन कृषि सुधार कानूनों की वापसी को लेकर‍ किसानों संगठनों के नेताओं ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। पूरे किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा के किसान संगठन के नेता ने अहम किरदार निभाया। कभी विवादों में तो कभी नेतृत्‍व में आगे रहे।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 01:17 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 01:17 PM (IST)
तीनों कृषि सुधार कानूनों को वापस ले लिया गया।

कुरुक्षेत्र, [जगमहेंद्र सरोहा]। PM Modi on Three Farm Laws: तीनों कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन को सिरे चढ़ाने वाले अहम किरदार में हरियाणा के किसान नेताओं ने अहम भूमिका निभाई। इनमें से एक किसान संगठन से जुड़े नेता का नाम कभी विवादों में रहा तो कभी नेतृत्‍व में। कई किसान संगठनों ने इनके खिलाफ आवाज भी उठाई। कई बार इनके नेतृत्‍व पर भी अंगुली उठीं। हालांकि अभी इनका विरोध जारी है। कृषि कानूनों के वापस होने पर इन्‍होंने किसानों की जीत बताया है।

loksabha election banner

हरियाणा में गुरनाम सिंह चढूनी इस किसान आंदोलन में सबसे आगे रहे। पिपली में किसान महापंचायत में पुलिस लाठीचार्ज के बाद तेज हुआ आंदोलन देश के हर कोने तक पहुंचा। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस, गुरनाम सिंह चढूनी, योगेंद्र यादव, बलबीर राजेवाल, शिवकुमार कक्का रहे। इसके बाद राकेश टिकैत आंदोलन से जुड़े। संयुक्त किसान मोर्चा का गठन कर पांच सदस्यीय कमेटी गठित की। इसके साथ किसान संगठनों को साथ लेकर आए। प्रदेश सहित देश में आंदोेलन को तेज किया गया।

2018 में आवाज उठाई

भारतीय किसान यूनियन ने किसानों के हक में आवाज 2018 में बुलंद की थी। उस समय एमएसपी की गारंटी और कर्जा माफी मुद्दा थे। इसी बीच तीनों कृषि कानून लाए गए। भाकियू ने गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क किया और तीनों कृषि कानूनों के बारे में बताया। किसान एकजुट हुए और एक आंदोलन का रूप लेने गया। इसके बाद खंड और जिला स्तर पर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किए गए। इस आंदोलन में प्रदेश में बड़ी अगुवाई गुरनाम सिंह चढूनी ने की।

पिपली में लाठीचार्ज से उग्र हुआ आंदोलन

गुरनाम सिंह चढूनी ने तीनों कृषि कानूनों के विरोध में 10 सितंबर 2020 को कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत बुलाई थी। किसानों की शांतिपूर्वक महापंचायत कर निर्णय लेने थे, लेकिन प्रशासन ने किसान महापंचायत की परमिशन नहीं दी और किसानों को पिपली मंडी तक नहीं जाने दिया गया। किसानों ने पिपली चौक व चिड़ियाघर के सामने जीटी रोड पर जाम लगा दिया था। शाहाबाद में प्रशासन और पुलिस ने गुरनाम सिंह चढूनी के काफिले को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे वहां से निकलकर पिपली तक पहुंच गए थे। इसके बाद पूरे प्रदेश में किसानों ने जाम लगा दिए थे। प्रशासन व पुलिस ने दोपहर बाद किसान महापंचायत की परमिशन दी। किसानों ने तीनों कृषि कानूनों का विरोध करने का फैसला लिया।

रणनीति के साथ दिल्ली के लिए किया कूच

गुरनाम सिंह चढूनी ने तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच की अगुवाई की। वे किसानों के साथ 26 नवंबर को अंबाला की मोहड़ा मंडी से रवाना हुए। अंबाला पुलिस ने किसानों को जीटी रोड पर रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान बैरीकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गए। कुरुक्षेत्र पुलिस ने कई जगह किसानों को ट्रिपल लेयर में बैरीकेड्स लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान यहां से भी आगे बढ़ गए। किसानों ने उस दिन समाना बाहू में रात्रि डेरा लगाया। करनाल पुलिस ने सबसे मजबूत नाका लगाया, लेकिन किसान इसको भी तोड़कर आगे बढ़ गए। किसान एक के बाद एक बैरीकेड्स तोड़कर दिल्ली बार्डर पर पहुंच गए। किसानों ने दिल्ली बार्डर पर डेरा डाल लिया।

चढूनी पर कई पर सवाल उठे

तीनों कृषि कानूनों की अगुवाई कर रहे गुरनाम सिंह चढूनी के फैसलों पर कई बार सवाल खड़े हुए। उन्होंने मिशन पंजाब का पहला फैसला लिया। इसमें पंजाब चुनाव में भाजपा का विरोध करने और किसानों के चुनाव लड़ने की बात कही थी। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस पर आपत्ति जताई थी। उनको सस्पेंड भी किया था। इसके बाद योगेंद्र यादव को सस्पेंड करने के फैसले पर संयुक्त किसान मोर्चा के फैसले पर कुछ नाराजगी जताई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.