Move to Jagran APP

चढ़ूनी ने वीडियो जारी कर दी चेतावनी, किसी किसान की गिरफ्तारी हुई तो दोबारा होगी महाभारत

भाकियू प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने वीडियो जारी की है। कुरुक्षेत्र में किसानों पर भाजपा नेताओं की ओर से दर्ज एससी-एसटी मामले में किसानों की गिरफ्तारी न करने की चेतावनी दे रहे हैं। कहा कि यह सोची समझी चाल के तहत किया जा रहा है।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Tue, 22 Jun 2021 06:32 AM (IST)Updated: Tue, 22 Jun 2021 06:32 AM (IST)
चढ़ूनी ने वीडियो जारी कर दी चेतावनी, किसी किसान की गिरफ्तारी हुई तो दोबारा होगी महाभारत
गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस को चेताया है।

कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद, जेएनएन। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि यदि एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में किसी भी किसान को गिरफ्तार किया गया तो कुरुक्षेत्र की धरती पर दोबारा महाभारत का युद्ध होगा। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से कुरुक्षेत्र में पुलिस के खिलाफ डटा जाएगा। उन्होंने यह बयान इंटरनेट मीडिया के जरिये जारी किया है।

loksabha election banner

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि पुलिस बार-बार झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। मगर इससे किसानों का हौसला कम होने वाला नहीं है। गुरनाम सिंह ने कहा कि भाजपा जजपा नेता बार-बार कार्यक्रम करके खुद माहौल को खराब कर रहे हैं। जब किसान विरोध करते हैं तो सत्ता के दबाव में मामले दर्ज कराए जा रहे हैं। यह सोची समझी चाल के तहत किया जा रहा है।

किसान पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि इसी प्रकार विरोध किया जाता रहेगा। पुलिस जितने चाहे मुकदमे दर्ज करे। उन्होंने कहा कि पुलिस जब भी किसानों पर हाथ डालने का प्रयास करेगी उसी दिन कुरुक्षेत्र में महाभारत का बिगुल फूंक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानून वापिस नहीं होंगे तो भाजपा व जजपा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। किसान पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। अब आगामी रणनीति तैयार की जा रही है।

भाजपा नेताओं की शिकायत पर दर्ज हुआ है केस

बता दें कि यहां एक होटल में भाजपा नेता बैठक कर रहे थे और बाहर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा नेताओं के बाहर आते ही किसान उत्तेजित हो गए। पुलिस ने बीच बचाव किया। भाजपा एससी मोर्चा के मंडल प्रधान सुखदेव सिंह चनालहेड़ी की जाति सूचक शब्द कहने की शिकायत पर पुलिस ने गुरनाम सिंह फौजी, सोनू सामरा, करनैल सिंह और खजान नैन के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले को लेकर किसान बैठकें करते आ रहे हैं और पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.