स्काउट एंड गाइड लीडर आयुषी का स्वागत
जागरण संवाददाता, समालखा : स्काउट एंड गाइड में बेहतर नेतृत्व करने वाली आयुषी बेनीवाल का समालखा
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 08:26 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 08:26 PM (IST)
जागरण संवाददाता, समालखा : स्काउट एंड गाइड में बेहतर नेतृत्व करने वाली आयुषी बेनीवाल का समालखा पहुंचने पर परिजनों की ओर से स्वागत किया गया।
पिता प्रवीण ने बताया कि आयुषी हिमाचल, मध्यप्रदेश और कर्नाटक में स्काउट एंड गाइड के क्षेत्र में बेहतर नेतृत्व कर चुकी है। उसकी विशेष उपलब्धि के लिए गत स्वतंत्रता दिवस पर मंत्री मनीष ग्रोवर उसे सम्मानित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गत बृहस्पतिवार को प्रदेश के महामहिम कप्तान सिंह ने भी उसे उसके बेहतर नेतृत्व के लिए सम्मानित किया। बिटिया की सफलता से पिता प्रवीण उर्फ पिन्ना पहलवान, माता रीटा चौधरी, रोशनी देवी, चाचा नवीन आदि खुश हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें