Move to Jagran APP

हुड्डा और सैलजा के स्वागत में भी दिखी गुटबाजी

शनिवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय दोनों का जिले में तीन जगह समालखा नांगलखेड़ी सेक्टर-18 टोल प्लाजा पर स्वागत हुआ। शहर सीट पर टिकट के दावेदार हुड्डा गुट के विरेंद्र शाह शहर में स्वागत करने के बजाय सीधे चंडीगढ़ पहुंच गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 09:35 AM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:49 AM (IST)
हुड्डा और सैलजा के स्वागत में भी दिखी गुटबाजी
हुड्डा और सैलजा के स्वागत में भी दिखी गुटबाजी

जागरण संवाददाता, पानीपत-समालखा : पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को हरियाणा कांग्रेस का अध्यक्ष और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनावी अभियान कमेटी का अध्यक्ष एवं विधायक दल का नेता बनाए जाने के बाद भी पार्टी नेताओं की गुटबाजी कम नहीं हुई है। शनिवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जाते समय दोनों का जिले में तीन जगह समालखा, नांगलखेड़ी, सेक्टर-18 टोल प्लाजा पर स्वागत हुआ। शहर सीट पर टिकट के दावेदार, हुड्डा गुट के विरेंद्र शाह शहर में स्वागत करने के बजाय सीधे चंडीगढ़ पहुंच गए।

loksabha election banner

हरियाणा कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी के अपने अलग-अलग गुट बने हुए हैं। लगभग पांच साल प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर रहे अशोक तंवर के कार्यक्रमों में अन्य गुट के कार्यकर्ता नजर नहीं आते थे। तंवर नहीं हारे-हुड्डा भी नहीं जीते के फार्मूला पर काम करते हुए पार्टी हाईकमान ने कुमारी सैलजा को प्रदेश की कमान सौंपी। हुड्डा को चुनावी अभियान कमेटी का अध्यक्ष एवं विधायक दल का नेता होने का लॉलीपॉप थमाया गया। कुर्सी पर नेता बदलने से गुटबाजी कम होती नहीं दिखी।

दोनों नेताओं का समालखा में पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर, गांव नांगलखेड़ी में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन डॉ. कर्णसिंह कादियान और टोल प्लाजा पर पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील बिझौल के नेतृत्व में स्वागत हुआ। शहर और ग्रामीण विधानसभा सीट से टिकट के दावेदारों में शामिल अन्य नेता दूर-दूर तक भी नहीं दिखे। देहात सीट से ये नेता टिकट की कतार में

पानीपत देहात सीट से मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन डॉ. कर्ण सिंह कादियान, हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू, पिछले चुनाव में पार्टी प्रत्याशी रहे खुशीराम जागलान, प्रदेश प्रवक्ता ओमवीर पंवार, सुनील बिझौल, पूर्व मेयर सुरेश वर्मा, संजीव मलिक, तेजबीर जागलान, धर्मपाल गुप्ता, रामचंद्र कादियान, सुभाष बठला। पार्टी नेताओं की पीड़ा

बिल्लू आपके द्वार के तहत प्रचार में जुटा हूं। कुमारी सैलजा शनिवार को चंडीगढ़ में प्रभार संभालेंगी, जीटी रोड से काफिला गुजरेगा यह सूचना नहीं थी। दोनों जनप्रिय नेता हैं, पार्टी इनके नेतृत्व में मजबूत होगी।

बिजेंद्र कादियान, पूर्व मंत्री मुझे चंडीगढ़ पहुंचने के लिए बोला गया था, इसलिए सुबह ही घर से निकल गया। अन्य कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर दोनों नेताओं का स्वागत किया है।

विरेंद्र शाह, कांग्रेस नेता शुक्रवार को कुमारी सैलजा को उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी थी। वहां पता चला था कि शनिवार को चंडीगढ़ में प्रभार संभालेंगी। पार्टी कार्यालय से कोई सूचना नहीं थी। तबियत खराब थी इसलिए स्वागत कार्यक्रम में नहीं पहुंचा।

ओमवीर पंवार, प्रदेश प्रवक्ता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.