Move to Jagran APP

सालियों ने मजाक किया तो रूठ गए जीजा जी, बिन दुल्हन वापस ले गए बरात

कैथल में दो बहनों की शादी हो रही थी। एक दूल्‍हे से सालियों ने मजाक कर दिया। इससे दूल्‍हा नाराज हो गया और बिना दुल्‍हन लिए ही बरात को वापस ले गया। दूल्‍हे को मनाने का प्रयास किया गया लेकिन वह नहीं माना।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 03:32 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 03:32 PM (IST)
सालियों ने मजाक किया तो रूठ गए जीजा जी, बिन दुल्हन वापस ले गए बरात
कैथल में बिना दुल्‍हन के बरात लौटी।

पूंडरी (कैथल), संवाद सहयोगी। कैथल में अजब गजब मामला सामने आया है। सालियों ने मजाक कर दिया तो दूल्‍हा रूठ गया। काफी मान मनौव्‍वल किया गया। इसके बावजूद दूल्‍हा नहीं माना। बाद में दूल्‍हा माना तो दुल्‍हन रूठ गई। दोनों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया गया। दोनों नहीं मानें फिर दुल्‍हन के बिना दूल्‍हा बरात वापस लेकर चला गया। 

loksabha election banner

मामला कैथल के पूंडरी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर मामूली विवाद पर बरात वापस लौट गई। क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों की शादी थी और दोनों की बरात एक निजी पैलेस में आई थी। छोटी बहन तो ससुराल चली गई, लेकिन बड़ी बहन की बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

दो अलग-अलग जगहों से बरात आई थी

जानकारी के अनुसार दो बेटियों की शादी होनी थी। दो अलग-अलग जगहों से बरात आई थी। फेरे की तैयारियां चल रही थीं। तभी महिलाओं ने मजाक-मजाक में दूल्हे पर फब्तियां कस दी। किसी महिला ने मजाक में दूल्‍हे से कुछ कह दिया। इससे दूल्हा नाराज हो गया। अचानक से दूल्‍हे ने शादी करने से इन्‍कार कर दिया। काफी देर तक दोनों परिवार वालों ने नाराज दूल्हे को मनाने का प्रयास किया और जब दूल्हा माना तो दुल्हन नाराज हो गई और जयमाला का समय निकल गया। दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बरात वापस लौट गई।

इस मामले में विवाद होने की सूचना पूंडरी पुलिस के पास भी पहुंची थी और जांच के लिए जांच अधिकारी अनिल कुमार मौके पर भी पहुंचे। लेकिन वहां आपसी विवाद होने के कारण और दोनों पक्षों में किसी ओर से भी शिकायत न मिलने के कारण पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जांच अधिकारी ने बताया कि सूचना पर विवाह स्थल पर गये थे, लेकिन इस मामले में किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.