Move to Jagran APP

ग्रंथालय में सजेंगी भाजपा के महापुरुषों की पुस्तकें : अशोक

जागरण संवाददाता, पानीपत : पार्टी कार्यकर्ता ग्रंथालय की महत्व को समझें। महापुरुषों की पुस्तकें ग्रंथ

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 07:25 PM (IST)
ग्रंथालय में सजेंगी भाजपा के महापुरुषों की पुस्तकें : अशोक
ग्रंथालय में सजेंगी भाजपा के महापुरुषों की पुस्तकें : अशोक

जागरण संवाददाता, पानीपत : पार्टी कार्यकर्ता ग्रंथालय की महत्व को समझें। महापुरुषों की पुस्तकें ग्रंथालय में सजाई जाएंगी। कार्यकर्ता इससे ज्ञान अर्जित करेंगे। जय जयकार करने वाला कार्यकर्ता न होकर, पार्टी की नीतियों और रीतियों से अवगत होंगे। जीटी रोड स्थित विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए यह बात शुक्रवार को भाजपा ग्रंथालय संग्रहालय विभाग के चेयरमैन अशोक सुखीजा ने पानीपत जिले के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचार, पार्टी के इतिहास व पार्टी के महापुरुष के बारे में जानकारी रहे इस विषय की पुस्तक उस ग्रंथालय में रहेंगी। कार्यकर्ता वहा जाकर भाजपा के भिन्न भिन्न विषय पर अलग अलग लोगों के क्या विचार है उसे पढ़ने का अवसर मिलेगा। उसके ज्ञान में वृद्धि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रमोद विज ने की। प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया विशेष आमंत्रित सदस्य रहे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रवींद्र भाटिया, प्रदेश सचिव सत्यवान शेरा,गजेंद्र सलूजा, जिला महामंत्री देवेंद्र दत्ता, सुनील सोनी इसराना वीरेंद्र तनेजा, अजय पेशावरी, प्रदीप उपाध्याय, राजकुमार कालीरमण, मनजीत डिकाडला, धर्मपाल जागलान, सतीश सहगल महाबीर भार्गव,ललित डुडेजा अजमेर मलिक, सोनिया गाबा व कमलेश मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.