राज्यपाल देवव्रत ने मेयर को हिमाचल में आने का दिया न्योता
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मेयर अवनीत कौर के कार्यो की प्रशंसा की और उनको हिमाचल प्रदेश में आने का न्योता दिया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मेयर अवनीत कौर के कार्यों की प्रशंसा की और उनको हिमाचल प्रदेश में आने का न्योता दिया।
वे शनिवार को कमल भाटिया की भांजी की शादी में पानीपत आए थे। राज्यपाल ने मेयर अवनीत कौर को खुद बुलाया। उन्होंने सरस्वती के स्वरूप में उनको सफेद फूल भेंट किया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मेयर अवनीत कौर से करीब आधे घंटे बातचीत की। उनसे शहर के बारे में विजन जाना और हर विषय पर चर्चा की। मेयर अवनीत कौर ने बताया कि वह शहर को स्वच्छ बनाने के लिए 100 दिन का विजन लेकर चल रही हैं। शहरवासियों और सामाजिक संस्थाओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। वह शहर में सिविल वर्क के कार्यों के लिए भी गंभीर हैं। निगम के तकनीकी अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि उन्होंने मेयर के बारे में अखबारों में पढ़ा है। वे खुद उनसे मिलना चाहते थे।