Move to Jagran APP

हाली पार्क में झील की बाउंड्री पर बनेगा डेढ़ एकड में बाग

हाली पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए बागवानी विभाग ने पौधे लगाने शुरू कर दिए है। एक माह में 6500 पौधे रोपे जाएंगे। आंध्र प्रदेश से पौधे मंगवाए गए हैं। विभाग द्वारा बारिश का इंतजार किया जा रहा था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Jul 2022 09:35 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jul 2022 09:35 PM (IST)
हाली पार्क में झील की बाउंड्री पर बनेगा डेढ़ एकड में बाग
हाली पार्क में झील की बाउंड्री पर बनेगा डेढ़ एकड में बाग

जागरण संवाददाता, पानीपत : हाली पार्क की सुंदरता बढ़ाने के लिए बागवानी विभाग ने पौधे लगाने शुरू कर दिए है। एक माह में 6500 पौधे रोपे जाएंगे। आंध्र प्रदेश से पौधे मंगवाए गए हैं। विभाग द्वारा बारिश का इंतजार किया जा रहा था। इसमें खुशबूदार मनमोहक पौधे लगाए जाएंगे। फिलहाल लगभग 500 पौधे रोपे जा चुके है। डेढ़ एकड़ में झील के पास एक गार्डन भी तैयार किया जा रहा।

loksabha election banner

बागवानी विभाग ने मानसून शुरू होते ही अपना काम शुरू कर दिया है। आंध्रप्रदेश से मंगवाए गए पौधों का रोपण शुरू किया है। इसमें प्रथम चरण में बिस्मार्किया नोबिलिस, फिकस पांडा व फोक्सटेल पाम के पौधे लगाए गए हैं। यह पौधे अभी 500 के करीब हैं। इसके साथ ही खाली पड़ी जगह में खानपान के लिए स्टाल होंगे। झील के चारों तरफ आठ सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं। पार्क में सुंदर फूलों के पौधे आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। पार्क में ऐसे पौधे भी लगाए जाएंगे जो रात के समय भी अपनी रोशनी बिखरेगी। इसके लिए बागवानी विभाग के अधिकारी ठेकेदार से बात कर रहे है कि कौन से पौधे लाए जाए। इसी माह लग जाएंगे सभी पौधे व पेड़

बागवानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार पौधारोपण का काम शुरू किया गया है। मानसून अभी शुरू ही हुआ है। इसके साथ ही सुंदर फ्लावर वाले पौधे लगाए जा रहे है। इसी माह में सभी पौधे व पेड़ लगा लिए जाएंगे। यह सभी पौधे आंध्रप्रदेश के राजमुंद्री जिले की नर्सरी से पौधे मंगवाए गए हैं। पार्क में 600 छायादार पेड़ भी ट्रांसप्लांट किए जाने बाकी है। सभी पौधे व पेड़ लगाने में 30 लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। पेड़ पौधे लगाने का काम शुरू : एक्सईएन

एक्सईएन अजय निराला ने कहा कि मानसून शुरू हो चुका है। सभी तरह के पौधे मंगवाए जा रहे हैं। इसी माह में काम पूरा कर लिया जाएगा। प्रति दिन रिपोर्ट ली जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.