Move to Jagran APP

अवैध कॉलोनियों में पहले नक्शे को दी मंजूरी, मामला गर्माया तो भेजा नोटिस और ठंडा होते ही फिर दे दी एनओसी

आरोप है कि गोहाना रोड पर एक स्पिनिग मिल के मालिक ने 18 एकड़ जमीन पर पहले कॉलोनी काटी। फिर नक्शे पास करा लिए। नगर निगम ने नक्शों को भी मंजूरी भी दे दी। अधिकारियों ने बाद में मामला गर्माता देखा तो खानापूर्ति के लिए प्लॉटधारकों को नोटिस जारी कर दिया। मामला ठंडा होते ही फिर प्लॉटों को एनओसी भी दे दी गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jun 2019 07:03 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jun 2019 07:03 AM (IST)
अवैध कॉलोनियों में पहले नक्शे को दी मंजूरी, मामला गर्माया तो भेजा नोटिस और ठंडा होते ही फिर दे दी एनओसी

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर निगम में अवैध कॉलोनी में मकानों के नक्शे पहले मंजूर कर नोटिस थमाने और उसी को नो ड्यूज सर्टिफिकेट देने का बड़ा खेल चल रहा है। जन आवाज सोसायटी ने बृहस्पतिवार को ऐसा ही एक मामला उजागर किया है। आरोप है कि गोहाना रोड पर एक स्पिनिग मिल के मालिक ने 18 एकड़ जमीन पर पहले कॉलोनी काटी। फिर नक्शे पास करा लिए। नगर निगम ने नक्शों को भी मंजूरी भी दे दी। अधिकारियों ने बाद में मामला गर्माता देखा तो खानापूर्ति के लिए प्लॉटधारकों को नोटिस जारी कर दिया। मामला ठंडा होते ही फिर प्लॉटों को एनओसी भी दे दी गई। सोसायटी ने कॉलोनाइजर और निगम अधिकारियों पर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। नगर निगम एसई रमेश कुमार ने इसमें जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। तहसील में भी करा ली गिफ्ट डीड

loksabha election banner

प्लॉटधारकों ने नो ड्यूज के आधार पर तहसील कार्यालय में अपने रिश्तेदारों के नाम कृषि भूमि की गिफ्ट डीड करा ली। आरोपितों ने यहां पर भी करोड़ों रुपये के राजस्व का घोटाला किया। जबकि यहां पर भी रजिस्ट्री करानी होती है। राजस्व विभाग को पांच या सात प्रतिशत की स्टांप ड्यूटी देनी होती है। राजस्व अधिकारियों ने भी निगम की एनओसी पर गिफ्ड डीड कर दी। निगम अधिकारियों ने फिर 200-200 गज के मकानों के नक्शे स्वीकृत कर दिए। शहर में बड़ा खेल

शहर में कृषि योग्य जमीन और फैक्ट्रियों में अवैध कॉलोनी काटने का बड़ा खेल चल रहा है। कॉलोनाइजर इस खेल में अधिकारियों को भी शामिल कर चलते हैं। वार्ड 13, 24, उग्राखेड़ी, कुटानी रोड, पहलवान चौक, रिसालू रोड, भैंसवाल रोड व जाटल रोड नहर के साथ अवैध कॉलोनी काटी जा रही हैं। एक अधिकारी कॉलोनी का निरीक्षण कर नोटिस बना देता है और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नोटिस दिखाकर सेटिग कर लेता है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.