18 साल बाद भगोड़ा गिरफ्तार, डकैती के केस में था नामजद
जासं पानीपत मॉडल टाउन क्षेत्र में डकैती करने के आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला शामली के
जासं, पानीपत : मॉडल टाउन क्षेत्र में डकैती करने के आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला शामली के खानपुर जाटान गांव के रामचरण उर्फ त्रिलोकी को 18 साल बाद असंध नाका चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल दिया। डीएसपी मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने बताया कि नशीले पदार्थों के तस्करों, अवैध हथियार रखने और भगोड़े अपराधियों को पकड़ने का अभियान चला रखा है। सोमवार शाम का असंध नाका चौकी के हवलदार रामराज गश्त रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि अदालत से भगोड़ा घोषित सौंधापुर चौक पर घूम रहा है। दबिश देकर रामचरण को काबू किया। रामचरण के खिलाफ वर्ष 2000 में थाना मॉडल टाउन में डकैती सहित दो मामले दर्ज हैं। उसे कई साथियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वर्ष 2002 में अदालत से रामचरण को जमानत पर छोड़ दिया था। इसके बाद आरोपित अदालत में पेश नहीं हुआ। उसे अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था।