विनोद ग्रोवर गुट में फूट, मदन बठला ने भरा नामांकन
इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन चुनाव में नामांकन का अंतिम दिन
जागरण संवाददाता, पानीपत : विनोद ग्रोवर गुट में फूट पड़ गई है। ग्रोवर के कैशियर रह चुके मदन बठला ने प्रधान के लिए दावा ठोका। इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव के लिए चार ने नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन विनोद ग्रोवर गुट के ही मदन बठला ने नामांकन दाखिल कर दिया। चुनाव 30 अक्टूबर को होगा।
औद्योगिक क्षेत्र में पहले ही विनोद ग्रोवर व विनोद धमीजा गुट बने हुए हैं। विनोद धमीजा ने एक दिन पहले खुद को पीछे करते हुए अपने समर्थक सुभाष चंद अनेजा का नामांकन दाखिल कराया था। नामांकन दाखिल करने वालों में पूर्व प्रधान विनोद ग्रोवर, रोशन लाल, सुभाष चंद अनेजा, मदन बठला शामिल हैं।
चुनाव अधिकारी विनोद खंडेलवाल ने बताया कि चार नामांकन दाखिल हुए हैं। रविवार को नामांकन का अंतिम दिन था। 14 अक्टूबर को नामांकन की छंटनी होगी। 15 से 18 अक्टूबर के बीच नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।
ग्रोवर बोले- मदन से पूछो
मदन बठला के नामांकन करने पर विनोद ग्रोवर बोले फूट पड़ गई है यह बठला से ही पूछो। नामांकन दाखिल करने का सभी को अधिकार है। बठला बोले-फार्म भरा जो मर्जी समझो
मदन बठला ने ग्रुप में फूट के बारे में कहा कि जो मर्जी समझो। मैंने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। चारो दावेदारों की प्रोफाइल
-विनोद ग्रोवर 2012 से 15 और 2018 में प्रधान रहे। टेक्सटाइल का कारोबार है।
-सुभाष चंद अनेजा किसी पद पर नहीं रहे। पहली बार नामांकन भरा है। पेपर आयात का काम है।
-रोशन लाल धीमान इंडस्ट्रियल एरिया एसो. के प्रधान रह चुके हैं। टेक्सटाइल मशीनरी के स्पेयर पार्ट्स बनाते हैं।
-मदन बठला 2012 से 15 तक कैशियर रह चुके हैं। हैंडलूम एक्सपोर्ट का कारोबार है। हैंडलूम मैन्युफैक्चर्स एक्सपोर्ट एसोसिएशन में वाइस चेयरमैन हैं।