Move to Jagran APP

शारीरिक दूरी भूलकर भाजपा पर बरसे पूर्व सीएम हुड्डा, पानीपत मंडी में पहुंच किसानों से की बातचीत

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पानीपत और समालखा मंडी का दौरा किया। उन्‍होंने कृषि कानून को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। हालांकि इस दौरान पूर्व सीएम और उनके कार्यकर्ता शा‍रीरिक दूरी के नियम को भूल गए।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 12 Oct 2020 01:38 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2020 01:38 PM (IST)
शारीरिक दूरी भूलकर भाजपा पर बरसे पूर्व सीएम हुड्डा, पानीपत मंडी में पहुंच किसानों से की बातचीत
पानीपत अनाजमंडी पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

पानीपत, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा दोपहर बाद नई अनाज मंडी में पहुंचे। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी जरूरी है। पर इस नियम को भूलकर हुड्डा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े दिखे। धान की ढेरियां देखते हुए भाजपा पर जमकर बरसे।

loksabha election banner

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की सुनकर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि न मंडियों में ढंग से फसलों की खरीद हो रही है और न ही किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य मिल रहा है। न किसान को गेट पास मिल रहा, न फसल रखने के लिए जगह। मंडी में बारदाने की व्यवस्था नहीं है। हुड्डा ने कहा कि एक तरफ  भाजपा के विधायक मंडियों की अव्यवस्था के खिलाफ धरना दे रहे हैं, दूसरी तरफ भाजपा के ही नेता गोहाना में रैली करके सबकुछ सही होने का दावा कर रहे हैं।

किसान कम, कार्यकर्ता ज्यादा

हुड्डा लालचंद की दुकान पर पहुंचे। उनके साथ स्थानीय कांग्रेसी नेता वीरेंद्र शाह, धर्मपाल गुप्ता, पूर्व मेयर सुरेश वर्मा सरदार बलजीत, सुभाष बठला थे। मौके किसान दो-चार ही पहुंचे। हुड्डा पानीपत मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मंडी दो ढेरी उन्होंने देखी। पहली ढेरी 1509 की देखी। उनसे कहा गया कि पीआर ढेरी आगे रखी है। हुड्डा ने दूसरी ढेरी देखी। उसकी नमी मशीन से जांच की। नमी 13 प्रतिशत मिली। उन्होंने फोन करके अधिकारियों को अव्यवस्थाओं से अवगत करवाया।

चौथा कानून बनाया जाए

धान की ढेरी देखने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन कानून खत्म नहीं करने तो चौथा कानून बनाया जाए। इसमें एमएसपी से कम खरीद करने वाले को सजा मिले। इन तीन कानून से निजी एजेंसी को लूट की खुली इजाजत मिल गई है।

बरोदा चुनाव पर बोले, हम जीतेंगे

बरोदा चुनाव पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव जीतेगी। जब उनसे पूछा गया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल कहते हैं कि वे बरोदा के विधायक हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मनोहरलाल चुनाव में खड़े हो जाएं। 14 को नामांकन होने है। उनके सामने में मैं चुनाव लड़ऩे के लिए तैयार हूं।

किसानों के साथ बेइंसाफी

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने समालखा अनाज मंडी का दौरा किया। विधायक धर्म सिंह छौक्कर सहित कांग्रेस समर्थक उनके साथ थे। हुड्डा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक तो किसानों को धान के उचित भाव नहीं मिल रहे हैं, दूसरी समय पर पेमेंट नहीं मिली रही है। इस अवसर पर श्रीप्रकाश बंसल, साहब ङ्क्षसह बंसल, दलबीर खोखर, सचिन मित्तल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.