चांद की खातिर चुनावी मैदान में चकौर, दिन में प्रचार, शाम को जीत की प्रार्थना
विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रत्याशी पति के कंधे से कंधा मिला चल रहीं सुहागिनें करवा चौथ के दिन भी प्रचार के लिए मैदान में डटी रहीं। बिना पानी पीये सात से आठ घंटे तक डोर-टू-डोर प्रचार किया। दोपहर को कहानी सुनने के बाद सुहागिन फिर से जनसंपर्क के लिए मैदान में उतर गई। वे देर शाम तक डोर-टू-डोर में लगी रहीं।
जागरण संवाददाता, पानीपत : विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रत्याशी पति के कंधे से कंधा मिला चल रहीं सुहागिनें करवा चौथ के दिन भी प्रचार के लिए मैदान में डटी रहीं। बिना पानी पीये सात से आठ घंटे तक डोर-टू-डोर प्रचार किया। दोपहर को कहानी सुनने के बाद सुहागिन फिर से जनसंपर्क के लिए मैदान में उतर गई। वे देर शाम तक डोर-टू-डोर में लगी रहीं। उन्होंने चांद का दीदार कर अपने सुहाग की लंबी उम्र के साथ जीत की कामना की।
------------------------
फोटो-5-सी
भाजपा के पानीपत शहरी प्रत्याशी प्रमोद विज की पत्नी नीरू विज ने व्रत रखा। वह व्रत के चलते चुनाव प्रचार में नहीं गई। उन्होंने बृहस्पतिवार को घर से फोन पर महिलाओं से संपर्क साधा। उन्होंने शाम को प्रमोद विज के आने पर चांद का दीदार कर व्रत खोला।
फोटो-5-डी
कांग्रेस के शहरी प्रत्याशी संजय अग्रवाल की पत्नी अंजू अग्रवाल ने करवा चौथ का व्रत रखा। वह बृहस्पतिवार को चुनाव प्रचार-प्रसार में शामिल नहीं हुई। अपनी जेठानी रेणू अग्रवाल के साथ 3 बजे की कथा सुनी। शाम को चांद का दीदार कर व्रत पूर्ण किया।
फोटो-5-बी
पानीपत ग्रामीण के जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान की पत्नी कपिला कादियान ने व्रत रखा। वह सामान्य दिनों की तर्ज पर सुबह 8 बजे डोर-टू-डोर करने पहुंची। उन्होंने अपनी टीम के साथ 3 बजे तक देसराज कॉलोनी व दीनानाथ कॉलोनी में डोर-टू-डोर किया। दोपहर को घर आकर कथा सुनी। वह इसके बाद 4 बजे फिर डोर-टू-डोर अभियान के लिए निकल गई। शाम को 7 बजे प्रचार कर घर वापस आई। उसने अपने चांद का दीदार कर भगवान से उनकी जीत की प्रार्थना की।
फोटो-5
भाजपा के ग्रामीण प्रत्याशी महीपाल ढांडा की पत्नी नीलम ढांडा व्रती रहकर सुबह 9 बजे सेक्टर-18 में पहुंची। उन्होंने यहां पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। दोपहर बाद 3 बजे अपने घर पर कथा सुनी। उन्होंने इसके बाद शाम को फिर डोर-टू-डोर किया। वह देर शाम को प्रचार कर वापस लौटीं। फोटो---62 समालखा
भाजपा प्रत्याशी शशिकांत की पत्नी एडवोकेट पूनम कौशिक ने बृहस्पतिवार को पावटी, डिकाडला, जौरासी, गढ़ी केवल, भापरा व नारायणा समेत कई गांवों में डोर-टू-डोर किया। व्रत होने के कारण किसी के यहां जलपान नहीं लिया। वह सुबह ही करवा चौथ के व्रत के लिए तैयार होकर गई थी। उसके साथ दूसरी महिलाओं ने भी व्रत रखा था। पूनम ने दोपहर बाद 2 बजे भापरा गांव के शिव मंदिर में कथा सुनी। वह वहीं से प्रचार के लिए निकल गई। उनका नारायणा गांव में शाम 7 बजे का अंतिम प्रचार रहा।