Move to Jagran APP

पानीपत कोर्ट परिसर में चली गोली, महिला को लगी, अफरातरफरी

पानीपत कोर्ट में एक युवक ने गोली चला दी। गोली एक महिला को लगी है। वहीं गोली की आवाज से वकीलों के चैंबर में अफरातफरी मच गई है। सीआइए की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। सीसीटीवी खंगाली जा रही है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 21 Sep 2022 11:53 AM (IST)Updated: Wed, 21 Sep 2022 11:53 AM (IST)
पानीपत कोर्ट परिसर में गोली चली है।

पानीपत, जेएनएन। पानीपत कोर्ट में गोली चली है। इससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई है। घटना वकीलों के चैंबर के पास की है। इसमें एक महिला को गोली का छर्रा लगा है। उसे अस्‍पताल ले जाया गया है।

loksabha election banner

वकील गिरधारी लाल के चैंबर के पास गोली चली। गोली वकील के चैंबर में लगे शीशे में जा लगी। वहीं, उसका छर्रा पास में स्‍टेशनरी की मालिकिन सपना को लगा। इससे वह घायल हो गई। शीशे में गोली लगने के बाद गिरधारी लाल ने चैंबर बंद कर लिया और अंदर ही रहे। चैंबर में ट्रेनी याशिका और मुंशी शिवकुमार भी थे। दशहत के माहौल के बीच करीब 10 मिनट तक चैंबर को बंद रखा। इसी बीच वकीलों में अफरातफरी मच गई।

कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था कड़ी कर दी। वकीलों से जानकारी जुटाने के साथ सीसीटीवी में भी तलाश की। घायल महिला को अस्‍पताल ले जाया गया। वहीं, इस घटना से वकीलों ने नाराजगी जताई। वकीलों ने ऐसी घटना निंदनीय है। इसके बाद जब पुलिस ने पूछताछ की और सीसीटीवी की तलाश की तो मामला कुछ और निकाल। 

ये था मामला

करीब सुबह 11 बजे चार लोग कोर्ट परिसर में आए थे। इसमें पूर्व उपप्रधान अनिल सिंगला के अलावा एक युवक और गनमैन भी था। वे किसी मामले में वकील के पास गवाही के सिलसिले में आए थे। कोर्ट परिसर में सीढ़ी चढ़ते वक्‍त गनमैन का पैर मुड़ गया और अचानक गोली चल गई। अनिल सिंगला के साथ गनमैन की बंदूक लोडेड थी। गोली चलने की आवाज से अफरातफरी मची। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी देखी और पूछताछ भी की। मामला महज एक इत्‍फाक था। हालांकि अभी पूछताछ की जा रही है। पुलिस भी अभी इस मामले में कुछ बोलने से इन्‍कार कर रही है। वहीं, वकील भी इस मामले में एकजुट हैं और विचार विमर्श कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.