Move to Jagran APP

Festive Season: कंबल का पुराना स्टाक खाली, दीपावली के बाद तेजी के आसार, काटन के दामों में उछाल

कंबल के थोक विक्रेताओं का कहना है कि पुराने भाव का जो माल पड़ा था वह बिक गया है। भाव में तेजी आने के कारण स्टाक खाली हो गए हैं। केमिकल कलर रामेटिरियल के तेजी के अनुसार तैयार माल के भाव नहीं बढ़े हैं।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sun, 31 Oct 2021 12:21 PM (IST)Updated: Sun, 31 Oct 2021 12:21 PM (IST)
Festive Season: कंबल का पुराना स्टाक खाली, दीपावली के बाद तेजी के आसार, काटन के दामों में उछाल
पानीपत में दीपावली से पहले कंबल का पुराना स्टाक खाली।

पानीपत, जागरण संवाददाता। त्योहारों का सीजन चला रहा है। दीपावली आने को है, ऐसे में लोग शापिंग के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं। लेकिन दीपावली से ठीक पहले कंबल के स्टाक खत्म हो गए हैं। दीपावली के बाद मिलों के माल बिकेंगे। पोलिएस्टर में भयंकर तेजी होने के बाद भी मिलों में कंबल का भाव 200 रुपये था तो मार्केट में 190 रुपये किलो में मिंक कंबल मिल रहा था। स्टाकिस्ट भाव कम करके माल बेच रहे थे। अब स्टाकिस्ट खाली हो चुके हैं। पाइप लाइन खाली होने के कारण अब मिलों में तैयार होने वाले माल ही बिकेंगे। दीपावली के बाद कंबल में तेजी आने के आसार है।

loksabha election banner

पुराने भाव का माल बिक चुका है

कंबल के थोक विक्रेताओं का कहना है कि पुराने भाव का जो माल पड़ा था वह बिक गया है। भाव में तेजी आने के कारण स्टाक खाली हो गए हैं। केमिकल कलर, रामेटिरियल के तेजी के अनुसार तैयार माल के भाव नहीं बढ़े हैं। इस तेजी का असर दीपावली के बाद देखने को मिलेगा। कारोबारियों की स्ट्रेटजी यह है कि वह स्टाक के माल को तुरंत बेचे। भाव वृद्धि का लाभ मिलेगा। साथ ही स्टाकिस्ट खाली होने के कारण मिलों के माल की बिक्री बढ़ेगी। भाव जैसे तेज होंगे उस समय उसी हिसाब से माल बेचा जाएगा।

काटन के दाम उछले

काटन के दाम पिछले दस दिनों में 5200 से उछल कर 6800 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। यही हालत धागा बनाने में प्रयोग कांबर का है। कांबर में 12 रुपये किलो तक की तेजी दर्ज की जा चुकी है। 88 रुपये किलो वाला कांबर 100 रुपये तक पहुंच गया है।

ओपनएंड मिलों में होता है कांबर का इस्तेमाल

पानीपत में ज्यादातर ओपनएंड मिलों में कांबर का प्रयोग अधिक होता है। काटन का कम प्रयोग होता है। कारोबारी धनराज बंसल का कहना है कि दीपावली के बाद कंबल में तेजी दर्ज की जा सकती है। स्टाकिस्ट खाली हो चुके हैं। अब मिले पड़ते के हिसाब से कंबल बेचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.