Move to Jagran APP

आर्मी और पुलिस के पहरे में महिला सेना पुलिस की भर्ती, 30 तक 5172 अभ्‍यर्थी होंगे शामिल

अंबाला में महिला सेना पुलिस की भर्ती की जा रही है। 30 जनवरी तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। हरियाणा हिमाचल पंजाब जम्मू एवं कश्मीर राजस्थान दिल्ली व चंडीगढ़ से प्रतिभागी पहुंचीं। सेना और पुलिस में भर्ती के लिए 5172 महिलाओं ने आवेदन किया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 05:38 PM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 05:38 PM (IST)
अंबाला छावनी के सेना क्षेत्र स्थित खड्ग स्टेडियम में महिला सेना पुलिस भर्ती।

पानीपत/अंबाला, जेएनएन। अंबाला छावनी के सेना क्षेत्र स्थित खड्ग स्टेडियम में महिला सेना पुलिस के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए सिविल पुलिस की मदद ली गई, वहीं सेना के जवान भी नाकों पर तैनात रहे। स्टेडियम तक जाने वाले हर रास्ते पर नाके लगाए, जहां पर सेना के जवानों और पुलिस कर्मचारियों की तैनाती रही। 30 जनवरी तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया 5172 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया। औपचारिकताओं के बाद इन सभी प्रतिभागियों को चेकअप के बाद भर्ती स्थल तक जाने दिया। इस भर्ती प्रक्रिया में हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली व चंडीगढ़ से प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

loksabha election banner

स्टेडियम के रास्तों पर लगाए थे नाके

खड्ग स्टेडियम में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के लिए हर रास्ते पर नाकाबंदी कर दी थी। सिर्फ प्रतिभागियों को ही भर्ती स्थल तक जाने की इजाजत थी। स्टेडियम के चारों रास्तों पर सेना के जवान व पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया था। किसी भी सिविलियन को भर्ती स्थल तक जाने नहीं दिया गया। यदि कोई आया भी तो उसे वापस भेज दिया गया। आवेदकों के कागजात देखने के बाद उनको भर्ती रैली स्थल तक जाने की अनुमति दी गई।

थर्मल स्‍क्रीनिंग करने के बाद मिली एंट्री

भर्ती स्थल पर पहले दिन 450 अभ्यर्थियों की एंट्री के लिए व्यवस्था बनाई गई थी। फिजिकल फिटनेस टेस्ट लेने वाले सेना के जवानों ने फेस मास्क व फेस शील्ड पहनी थी। मौके पर एंबुलेंस, नर्सिंग स्टाफ, महिला मेडिकल आफिसर की तैनाती थी, जबकि ग्लव्स, सैनिटाइजर का भी बंदोबस्त किया गया। अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई, जिसके बाद उनको भीतर जाने दिया गया। कोविड लक्षण यदि किसी में पाए गए, तो उसका रैपिट एंटीजन किट से सैंपल लेकर आइसोलेट करने की भी व्यवस्था थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.