Move to Jagran APP

किसानों को गन्ने की पेमेंट का इंतजार, 71 करोड़ों रुपये बकाया

शुगर मिल प्रबंधन के पास गन्ना किसानों की 71 करोड़ रुपये बकाया हैं। करीब तीन माह से उन्हें पेमेंट का इंतजार है। पेमेंट नहीं मिलने से उनके धान की खेती प्रभावित हो रही है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 09:09 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 09:09 PM (IST)
किसानों को गन्ने की पेमेंट का इंतजार, 71 करोड़ों रुपये बकाया
किसानों को गन्ने की पेमेंट का इंतजार, 71 करोड़ों रुपये बकाया

जागरण संवाददाता, पानीपत : शुगर मिल प्रबंधन के पास गन्ना किसानों की 71 करोड़ रुपये बकाया हैं। करीब तीन माह से उन्हें पेमेंट का इंतजार है। पेमेंट नहीं मिलने से उनके धान की खेती प्रभावित हो रही है। बच्चों की पढ़ाई और परिवार के गुजारे में परेशानी आ रही है। किसानों ने मिल प्रबंधन से जल्द से जल्द पेमेंट की फरियाद की है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि शुगर मिल को बंद हुए एक माह से अधिक का समय हो गया है। किसानों को अभी तक अधूरी पेमेंट नहीं मिली है। वह भी किस्तों में दी गई है। पार्ट टाइम पेमेंट से उनका काम प्रभावित हुआ है। उधार के पैसे उनकी ओर पड़े हैं। पारिवारिक काम भी सफर कर रहा है। धान की रोपाई भी प्रभावित

हथवाला के किसान अंजू त्यागी ने बताया कि उनका 3.50 लाख रुपये मिल प्रबंधन पर बकाया है। धान की रोपाई चल रही है। खाद और दवाई के लिए घर में पैसे नहीं हैं। विनय बुढ़नपुर ने बताया कि उनका मिल प्रबंधन पर पांच लाख से अधिक का बकाया है। महिपाल बिलासपुर ने बताया कि उनका 60 हजार तो अनिल हथवाला ने बताया कि उनके चार लाख रुपये मिल पर बकाए हैं। परिवार चलाने में आ रही दिक्कत

किसानों ने बताया कि अप्रैल के बाद उनकी पेमेंट नहीं आई है। पेमेंट भी किस्तों में दी गई थी, जिससे उनका काम प्रभावित हुआ है। वे ना तो महाजन को पैसे दे सके हैं और ना ही बच्चों की पूरी फीस जा रही है। गुजारे में भी दिक्कत आ रही है। तीन माह से पेमेंट आने का इंतजार कर रहे हैं। ब्याज पर पैसे लेकर काम चला रहे हैं। मालूम हो कि मिल के साथ 4500 से अधिक किसानों का 60 लाख का बाउंड है। मिल की क्षमता एक करोड़ क्विटल पेराई करने की है। जुलाई के अंत तक भुगतान

एमडी नवदीप सिंह ने बताया कि किसानों को 6 अप्रैल तक के 4.50 करोड़ की पेमेंट दे दी गई है। अब मिल प्रबंधन के पास फंड नहीं है। स्टेट फेडरेशन में उनकी बात हुई है। जुलाई के अंत तक किसानों को बकाया पेमेंट दे दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.