सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं किसान : संजय कुमार
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के 26 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ. हरिराम मालिक रहे। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के साथ किसानों ने भी भाग लिया। केंद्र प्रभारी डॉ. राजबीर गर्ग ने केंद्र की 26 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
संवाद सूत्र, बापौली :
कृषि विज्ञान केंद्र उझा के 26 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि डॉ. हरिराम मालिक रहे। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के साथ किसानों ने भी भाग लिया। केंद्र प्रभारी डॉ. राजबीर गर्ग ने केंद्र की 26 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष केंद्र ने फसल विविधिकरण, पोषक तत्व, प्रबंधन, एकीकृत कीट एवं बीमारी प्रबंध, संसाधन संरक्षण तकनीकों जैसे धान की सीधी बिजाई, गेंहू की जीरो सीड बिजाई आदि बिदूओं पर गहनता से काम किया है। इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। संजय कुमार एजीएम नाबार्ड ने भी कृषि संबधित विभिन्न स्कीमों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने किसानों से आह्वान किया की सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। किसान क्रेडिट कार्ड जरूर बनवाएं ताकि कृषि संबंधित जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें। वहीं डॉ. कुशलराज पादप रोग विशेषज्ञ ने गेंहू में कीटों व बिमारियों से बचाव के बारे में किसानों को विस्तार से बतलाया। डॉ. सतपाल ने किसानों को बीज उत्पादन, उचित स्प्रे तकनीक, केंचुआ खाद के साथ फसल अवशेष प्रबंधन बारे बताया। इस मौके पर किसान मौजूद रहे।