Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पानीपत में चढ़ूनी ग्रुप के सदस्यों और टोल कर्मियों में झड़प, 26 पर केस दर्ज

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 10 Apr 2022 11:06 AM (IST)

    हरियाणा में किसानों ने टोल टैक्स फ्री करने की मांग उठाई है। पानीपत में इसी को लेकर चढ़ूनी ग्रुप के सदस्यों और टोल कर्मियों के बीच झड़प हो गई। इस मामले में 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    Hero Image
    पानीपत टोल प्लाजा को फ्री कराने की मांग।

    पानीपत, जागरण संवाददाता। पानीपत में गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप के सदस्यों और टोल कर्मियों के साथ डाहर टोल को बंद कराने को लेकर धक्का मुक्की हो गई। जबरन पानीपत व डाहर टोल को भी फ्री करा दिया गया। टोल अधिकारियों की शिकायत पर इसराना व सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डाहल टोल के मैनेजर मैनेजर हरदीप चंद ने पुलिस को शिकायत दी कि शनिवार की सुबह करीब साढे़ दस बजे सात से आठ लोग लाठी लेकर टोल पर पहुंचे। कई लोग टोल से थोड़ी दूरी पर खड़े थे।

    लोगों ने अचानक टोल कर्मियों के साथ बहस शुरू कर दी और टोल फ्री कराने पर अड़ गए। टोल कर्मियों ने मना कर दिया। इसके बाद वे लोग टोल की तीन-चार लेनों के पास पहुंचे और वहां पर जाम लगा दिया। समझाने की कोशिश की तो उन लोगों ने धमकी दी कि टोल फ्री नहीं करोगे तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। उन लोगों ने धक्का-मुक्की भी की। टोल फ्री करवाने वालों में शाहपुर गांव के रामसिंह कुंडू शाहपुर, रामकुमार, बांध गांव के मांगेराम, कर्मबीर, झट्टीपुर के रामसिंह और जिला संगठन सचिव चढूनी ग्रुप सहजभगत रहे थे। इसराना थाना पुलिस ने छह नामजद लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 148,149, 283, 323, 506 व 8-B नेशनल हाईवे एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

    जबरन पानीपत टोल पर बैरियर को भी तोड़ा गया

    पानीपत टोल प्लाजा के कर्मचारी विनोद शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी कि शनिवार सुबह करीब दस बजे 15-20 लोगों को ग्रुप टोल प्लाजा पर आया और जबरन टोल बंद कराने लगे। जिससे टोल पर लगे बैरियर को नुकसान पहुंचा है। मौके से गुजरने वाले वाहनों को असुरक्षित तरीके से टोल पार कराया गया। टोल फ्री करवाने के चक्कर में हादसे होने की संभावनाएं अधिक बढ़ गई थी। वाहनों से टोल न ले पाने के कारण सरकारी आर्थिक नुकसान भी हुआ है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कराया।