बिना पंजीकरण के चल रही 350 फैक्ट्रियां
जागरण संवाददाता, पानीपत : ग्रामीण क्षेत्रों में 350 फैक्ट्रियां बिना नियम कायदे के चल रही हैं। इ
जागरण संवाददाता, पानीपत : ग्रामीण क्षेत्रों में 350 फैक्ट्रियां बिना नियम कायदे के चल रही हैं। इनमें 24,000 से अधिक मजदूर रोजी रोटी कमा रहे हैं। अधिकतर फैक्ट्रियों का रिकॉर्ड श्रम विभाग के पास नहीं है। कुराड़ गांव के एवी स्पिनिंग मिल में अग्निकांड में आठ मौत के बाद जिला प्रशासन की तरफ से कराए गए सर्वे की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। उपायुक्त ने श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को रिपोर्ट भेज दी है।
कुराड़ में अग्निकांड के तत्काल बाद श्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उपायुक्त के साथ बैठक कर आग लगने के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए थे। बैठक के बाद जिला उपायुक्त डॉ. चंद्र शेखर खरे ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग की सहायता से हर गांव में चल रही औद्योगिक इकाइयों की जानकारी एकत्र की।
पानीपत ब्लॉक में सबसे ज्यादा
सर्वे रिपोर्ट में पता चला कि जिले के बाहरी क्षेत्रों में 354 औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं। इनमें से 211 पानीपत ब्लॉक में है।
ब्लॉक वार रिपोर्ट
खंड इकाइयां मजदूर
पानीपत 211 6855
सनौली खुर्द 18 367
बापौली खुर्द 22 840
इसराना 68 9681
मतलौडा 11 790
समालखा 32 6072
आग की मुख्य घटनाएं
पानीपत में 25 सितंबर को देवपुरी रोड पर बाथमेट की फैक्ट्री में सुबह 4 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी। इसमें मां-बेटा की मौत हो गई थी।