Move to Jagran APP

किसानों को बहका रही कांग्रेस : बराला

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कृषि संबंधी विधेयक किसानों के हित में हैं। विपक्षी दल विशेषकर कांग्रेस किसानों को बहका रही है। यह गंदी राजनीति का खेल मात्र है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 08:53 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 08:53 AM (IST)
किसानों को बहका रही कांग्रेस : बराला

जागरण संवाददाता, पानीपत : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कृषि संबंधी विधेयक किसानों के हित में हैं। विपक्षी दल, विशेषकर कांग्रेस किसानों को बहका रही है। यह गंदी राजनीति का खेल मात्र है। वे पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में थी, यही अध्यादेश लाने की बात करती थी। भाजपा ने कृषि विधेयक लागू किए। अब कांग्रेस इन विधेयक का विरोध कर रही है।

loksabha election banner

बराला ने यह भी कहा कि कुछ दल व्यापारियों व किसानों से झूठ बोल रहे हैं कि सरकार एमएसपी व मंडी खत्म कर रही है। आज यानी 26 सितंबर से पूरे प्रदेश में धान की खरीद शुरू हो चुकी है, वह भी एमएसपी पर। सलूजा के शोरूम पर पहुंचे बराला

सुभाष बराला पूर्व जिला अध्यक्ष लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन गजेंद्र सलूजा के अमर भवन चौक स्थित शोरूम पर पहुंचे। वहां उन्होंने कोरोना लॉकडाउन के बाद बाजारों के हालात की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि समय परिवर्तनशील है। उद्योगों, टेक्सेशन से लेकर मार्केटिग तक में अनेक बदलाव आए हैं। परंपरागत तरीके से खेती होती रही है। अब इसमें भी बदलाव आ चुके हैं। तीन विधेयक भी कृषि में नए बदलाव ला रहे हैं। गजेंद्र सलूजा ने उन्हें हैंडलूम उद्योग को वैश्विक स्तर तक फैलाने में पानीपत के उद्यमियों की मेहनत का जिक्र किया। फैक्ट्री तोड़ने पर बोले सीएम से बात की

विधायक, सांसद के फोन तक डीटीपी नहीं सुन रहे, फैक्ट्री तोड़ दी गई है, उद्योगपति ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। इस पर बराला बोले कि मेरी इस मामले विधायक महीपाल ढांडा से बात हुई है। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में डाल दिया गया है। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, लोकसभा निगरानी समिति के चेयरमैन गजेंद्र सलूजा, पार्षद लोकेश नांगरू, पंकज शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप राज नगर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.