देश व समाज के विकास के लिए सभी की भागीदारी जरूरी
स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में युवा सप्ताह के अंतर्गत खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग पानीपत द्वारा जन जागृति महिला मंडल मनाना के सहयोग से समाज सेवा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाना के खेल प्रांगण की सफाई करवाई गई।
जागरण संवाददाता, समालखा : स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में युवा सप्ताह के अंतर्गत खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग पानीपत द्वारा जन जागृति महिला मंडल मनाना के सहयोग से समाज सेवा दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मनाना के खेल प्रांगण की सफाई करवाई गई। साथ ही खो खो में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल लेकर आने वाली खिलाड़ी प्रियंका व अन्नू को जन जागृति महिला मंडल की अध्यक्षा शशि द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने महिला खिलाड़ियों को खेल के साथ समाज सेवा व स्वच्छता के प्रति भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश व समाज के विकास के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। इसलिए सभी समाज के विकास के लिए आगे आए। आज के युवा ही देश का बेहतर भविष्य है। उनका जागरूक होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर कोच रविद्र सैनी, खिलाड़ी मुकेश कुमारी, अजय, मीनू, सुषमा, वीरू, संतोष, प्रियंका मौजूद रहीं।