विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली के दिन भी ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, पानीपत जंक्शन पर घंटों से कर रहे इंतजार

Published: Sun, 08 Nov 2026 03:48 PM (IST)

दीपावली के दिन पानीपत जंक्शन पर कई ट्रेनें घंटों देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना ...और पढ़ें

दीपावली के दिन भी ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी। फोटो जागरण

दीपावली के दिन भी ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी। फोटो जागरण

HighLights

  1. दीपावली पर पानीपत जंक्शन पर ट्रेनें घंटों देरी से चलीं।

  2. यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर बच्चों, बुजुर्गों संग इंतजार करना पड़ा।

  3. रेलवे से त्योहारों पर बेहतर व्यवस्था की मांग की गई।

जागरण संवाददाता, पानीपत। दीवाली के दिन भी रेलवे की लेटलतीफी ने घर पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। रेलवे जंक्शन पर रविवार को कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चलती रहीं। त्योहार के मौके पर पहले से ही ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। ऐसे में ट्रेनों के समय पर नहीं पहुंचने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ा। दीवाली के दिन अपनों के बीच पहुंचने की जल्दबाजी में निकले यात्रियों का कीमती समय रेलवे स्टेशन पर ही गुजर गया।

स्टेशन के अधिकारियों ने बताया की झेलम एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जयनगर स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन करीब पांच घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस छह घंटे, हीराकुंड एक्सप्रेस एक घंटे और फाजिल्का इंटरसिटी करीब दो घंटे की देरी से चल रही थी। दिल्ली इंटरसिटी और जयनगर स्पेशल के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी।

यात्रियों की खुशियां पर पड़ा असर

दिवाली के दिन घर पहुंचकर परिवार के साथ त्योहार मनाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए ट्रेन का इंतजार किसी मुसीबत से कम नहीं रहा। प्लेटफॉर्म पर छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ यात्री घंटों बैठे रहे। किसी को बच्चों को संभालने की चिंता थी तो किसी को सामान के साथ लंबे समय तक खड़े और बैठे रहने की परेशानी। ट्रेन की देरी के चलते यात्रियों की त्योहार की खुशियों पर भी असर पड़ा।

यात्री बोले दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर रेलवे को ट्रेनों के संचालन को लेकर विशेष इंतजाम करने चाहिए। जब त्योहारों पर यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है तो ट्रेनों की समयबद्धता और यात्रियों की सुविधाओं पर भी ध्यान देना जरूरी है। यात्रियों ने मांग की कि ट्रेनों की देरी की सही जानकारी समय पर उपलब्ध करवाई जाए, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।