Move to Jagran APP

पर्याप्त ऑक्सीजन पैदा करने वाले लगाएं पौधे

जागरण संवाददाता पानीपत रोटी कपड़ा और मकान.। मनुष्य जीवन की ये तीन मूलभूत आवश्यकताओं में पेड़ का अहम योगदान है। चौथी दवा के निर्माण में पेड़ पौधे की छाल पत्तियों फल व जड़ी बूटियों का उपयोग किया जाता है। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के दौरान पौधे कार्बन डायक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं। वायुमंडल में इस गैस की कमी से पेड़ पौधे से लेकर मनुष्य का आसितत्व खतरे में आ सकता है। पौधा लगाते समय यह जरूर देखें कौन सा पौधा आगे चल कर मानव जीवन व पर्यावरण को बचाने में अहम योगदान देगा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 08:20 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 08:20 AM (IST)
पर्याप्त ऑक्सीजन पैदा करने वाले लगाएं पौधे
पर्याप्त ऑक्सीजन पैदा करने वाले लगाएं पौधे

फोटो नंबर : 04 पेड़ों से मिलती है ऑक्सीजन की संजीवनी लोगो लगाएं...आओ रोपें अच्छे पौधे जागरण संवाददाता, पानीपत : रोटी, कपड़ा और मकान.। मनुष्य जीवन की ये तीन मूलभूत आवश्यकताओं में पेड़ का अहम योगदान है। चौथी दवा के निर्माण में पेड़ पौधे की छाल पत्तियों, फल व जड़ी बूटियों का उपयोग किया जाता है। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के दौरान पौधे कार्बन डायक्साइड ग्रहण कर ऑक्सीजन छोड़ते हैं। वायुमंडल में इस गैस की कमी से पेड़ पौधे से लेकर मनुष्य का अस्तित्व खतरे में आ सकता है। पौधा लगाते समय यह जरूर देखें कौन सा पौधा आगे चल कर मानव जीवन व पर्यावरण को बचाने में अहम योगदान देगा।

loksabha election banner

आइबी कॉलेज में वनस्पति विभाग के अध्यक्ष डा. निधान सिंह ने दैनिक जागरण को बताया कि औसतन एक स्वस्थ मनुष्य एक दिन में 500 लीटर से अधिक ऑक्सीजन उपयोग करता है। पेड़ पौधे श्वसन प्रक्रिया में जितना ऑक्सीजन प्रयोग करते हैं उससे ज्यादा प्रकाश संश्लेषण में इसे पैदा करते हैं। श्वसन में प्रयोग होने वाली ऑक्सीजन लगभग 7-8 पेड़ों से मिल जाती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। जल में पाए जाने वाले सूक्ष्म पौधे जिन्हें फाइटोप्लांकटन्स कहा जाता है, वह अपने आकार और उपयोग से कहीं •ा्यादा ऑक्सीजन साल भर में पैदा कर देते हैं।

आप लगाएं ये अच्छे पौधे

1.सहजन (मोरिगा ओलिफेरा) : तीव्रता से बढ़ने वाले इस पौधे के जड़ से लेकर फल तक का उपयोग कर सकते हैं। पत्ते छाया में सूखाने के बाद भोजन में मिलाने से खनिज लवण की प्राप्ति होती है। रोग प्रतिरोधी तंत्र को मजबूत बनाने में पुष्प एवं फल दोनों ही उपयोगी है।

2.नीम (अजादिरैक्टा इंडिका) : छाल, फल और बीज इसके उपयोगी हैं। चमड़ी और रक्त के विकारों को दूर करते हैं। इसके बीज से निकले तेल को सब्•िायों और पौधों पर कीटनाशक की तरह प्रयोग कर सकते हैं। सस्ता और सुरक्षित भी है।

3.जामुन (सिजिग्यिम क्यूमिनी) : मधुमेह के रोगी व उदर से संबंधित विकारों में इसका फल गुणकारी है। सालों हरा-भरा रहने से ऑक्सीजन बिना किसी बाधा के प्रदान करता है।

4.शहतूत (मोरस अल्बा): मजबूत लकड़ी वाला छोटा सा यह पेड़ है। लकड़ी अत्यंत लचीली होने से कई तरह के उपयोगी सामान बनाने में काम आती है। मादा वृक्ष पर लगने वाले फल खनिज तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके पत्तों पर सिल्क के कीट पालने का हुनर भी मानव ने सीख लिया है। पौधे लगाएं.वीडियो बनाएं और वायरल हो जाएं

बारिश के सीजन में अच्छे पौधे रोपने के लिए दैनिक जागरण लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके तहत आप भी पौधे लगाएं। पौधा लगाते समय अधिकतम दो मिनट का वीडियो बना कर दैनिक जागरण से शेयर करें। विडियो में आप यह भी संकल्प ले रहे हों कि आप इन पौधों की हिफाजत भी करेंगे। अपनी वीडयो को दैनिक जागरण पानीपत फेसबुक को टैग करते हुए वायरल करें। अधिक जानकारी के लिए आप 9896354300 व 7017401994 पर कॉल कर सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.