यूनियन के आह्वान पर कर्मचारियों ने रोष जता सौंपा ज्ञापन
ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान छाजपुर सब डिवीजन बिजली निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को निगम प्रबंधन व सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, बापौली : ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान छाजपुर सब डिवीजन बिजली निगम के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को निगम प्रबंधन व सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल भी की।
यूनियन प्र?धान सोमपाल ने कहा कि प्रबंधन ने एसडीओ को बर्खास्त व रीवर्ट करने का जो फैसला लिया है, वो गैरकानूनी है। उसे कर्मचारी किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। सरकार व निगम प्रबंधन जल्द से जल्द अपने फैसले को वापस लेकर बर्खास्त व रिवर्ट किए गए अधिकारियों व कर्मचारियों को उसी स्थान पर नियुक्ति दे। अन्यथा कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने एसडीओ को उच्च अधिकारियों के नाम ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर सतबीर, रविन्द्र, राजरूप, विकास, नरेश, रामधारी, कटार सिंह, रोशनलाल, जगदीश, देवी सिंह, सेठपाल, नौशाद, नंदलाल, अमित रावल मौजूद रहे।