चुनावी भोंपू 19 की शाम को हो जाएगा बंद, आज से तीन दिन स्टार प्रचारक
विधानसभा चुनाव के दौरान 19 अक्टूबर को शाम छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। आखिरी दिनों में स्टार प्रचारकों की चारों विधानसभा क्षेत्रों में धूम रहेगी। भाजपा समेत कांग्रेस की कई बड़ी चुनावी रैलियां होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमेधा कटारिया ने यह जानकारी दी।
जागरण संवाददाता, पानीपत : विधानसभा चुनाव के दौरान 19 अक्टूबर को शाम छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। आखिरी दिनों में स्टार प्रचारकों की चारों विधानसभा क्षेत्रों में धूम रहेगी। भाजपा समेत कांग्रेस की कई बड़ी चुनावी रैलियां होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी सुमेधा कटारिया ने यह जानकारी दी।
कब कौन आएगा
-भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन 17 अक्टूबर को पानीपत में होंगे। वे दोपहर 12:30 बजे होटल डेज में मीडिया से रूबरू होंगे।
-पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 17 अक्टूबर को शाम 5 बजे नूरवाला में ग्रामीण प्रत्याशी ओेमप्रकाश जैन के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे।
-रोहतक के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा 18 अक्टूबर को इसराना विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट 19 अक्टूबर को समालखा के भापरा स्टेडियम में धर्म सिंह छौक्कर के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे।