Move to Jagran APP

बर्ड फ्लू की दहशत से बाजार धड़ाम, अंडे और चिकन के भाव गिरे

बर्ड फ्लू की आशंका के चलते लोगाें में दहशत देखने को मिल रही है। यही वजह है कि चिकन और अंडे का बाजार प्रभावित हो रहा है। ऐसे मं दोनों के भाव में भी गिरावट दर्ज हुई। मुर्गा का भाव 40 रुपये किलो पहुंच गया है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 03:55 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 03:55 PM (IST)
बर्ड फ्लू की दहशत से बाजार धड़ाम, अंडे और चिकन के भाव गिरे
बर्ड फ्लू के चलते अंडा और चिकन के दाम में गिरावट।

पानीपत/कैथल, जेएनएन। बर्ड फ्लू की दहशत के कारण मुर्गे के भाव में काफी गिरावट दर्ज हुई। मुर्गे का पालन करने वाले थोक व्यापारियों का कहना है कि बर्ड फ्लू के भय में 100 रुपये बिकने वाला मुर्गा 40 रुपये तक बिकने लग गया है। मुर्गे के बच्चे का भाव भी 40 से घटकर आठ रुपये पहुंचा है। इससे कारोबार करने वाले लोग परेशान हो गए है। अंडा की कैरेट के भाव में भी गिरावट आई है।

loksabha election banner

160 रुपये बिकने वाली कैरेट 120 रुपये बिकना शुरू हो गई है। बता दें कि पंचकूला में आए बर्ड फ्लू आने के बाद लोगों में दहशत बनी हुई है कि अंडा व मुर्गा खाने से बर्ड फ्लू हो सकता है। पशु पालन विभाग व अन्य चिकित्सक को बर्ड फ्लू से बचाव की जानकारी दे रहे है। इसके बाद से ही बर्ड फ्लू की दहशत में अंडे और मुर्गे के कारोबार पर असर पड़ा है।

पोल्ट्री फार्म से माल लेना किया बंद: रामफल

मुर्गे का व्यापार करने वाले व्यापारी रामफल ने बताया कि बर्ड फ्लू की दहशत के बाद अंडे के थोक भाव में गिरावट आ गई है। मुर्गे का रेट 100 रुपये किलो से 40 रुपये किलो पर आ गया है। इससे अब मुर्गे को पूछने वाला कोई नहीं रहा है। दहशत के मारे लोग मुर्गी पालन फार्म पर भी नहीं आ रहे है। 60 रुपये प्रति किलो मुर्गे के भाव में गिरावट आई है। मुर्गे की मांग रोजाना घट रही है। इसकी वजह से थोक में भी माल नहीं बिक रहा है। कारोबारियों ने पोल्ट्री फार्म से माल लेना बंद कर दिया है।

अंडा की कैरेट पहुंची 120 रुपये:  रामकिशन

अंडा व्यापारी रामकिशन ने बताया कि बर्ड फ्लू की दहशत इतनी हो गई है कि 120 रुपये में भी कैरेट खरीदने को तैयार नहीं है। अगले एक-दो दिन में अंडे व मुर्गे के दामों में और भी कमी आ सकती है। अंडे की मांग रोजाना घट रही है। थोक माल पर भी असर हो रहा है। जनवरी के महीने में कैरेट 180 रुपये तक भी पहुंच जाती है।  के समय इस सीजन में अच्छा इजाफा होता था, लेकिन कुछ पहले कोरोना ने काम धंधा मंदा रखा। अब बर्ड फ्लू परेशान कर रहा है।

कोरोना में भी काम धंध हुआ था मंदा

कोरोना काल में भी अंडा व मुर्गा का काम धंधा मंदा हो गया था।  पोल्ट्री फार्मों को काफी नुकसान हुआ था। उसके बाद धीरे- धीरे काम धंध बढ़ना शुरू हुआ, तो अब बर्ड फ्लू काम धंधा परेशान कर रहा है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.