Move to Jagran APP

मकर संक्रांति पर्व पर दान कर कमाया पुण्य

लोगों ने मंदिरों में दान दिया। गोशालाओं में भी सुबह से गो सेवा करने लोग पहुंचे। खिचड़ी मूंगफली रेवड़ी सहित गर्म कपड़ों का दान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 07:31 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 07:31 AM (IST)
मकर संक्रांति पर्व पर दान कर कमाया पुण्य
मकर संक्रांति पर्व पर दान कर कमाया पुण्य

जागरण संवाददाता, पानीपत : वीरवार को मकर संक्रांति का पर्व विधि-विधान से मनाया गया। इस दिन दान, पुण्य व गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। काफी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार गंगा स्नान के लिए गए। घना कोहरा पड़ने, कड़ाके की सर्दी पड़ने के बावजूद भी मंदिरों में सुबह से भक्तों की लाइन लगी। लोगों ने मंदिरों में दान दिया। गोशालाओं में भी सुबह से गो सेवा करने लोग पहुंचे। खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ी सहित गर्म कपड़ों का दान किया गया। स्नान, दान व पूजन सुबह आठ बजकर दस मिनट पर शुरू हुआ। देर शाम तक लोगों ने जरूरतमंदों को अनाज, खिचड़ी व वस्त्रों का दान किया।

loksabha election banner

दान का विशेष महत्व

गुड़, तिल, खिचड़ी, कंबल का दान करना श्रेयकर होता है। शास्त्रों में चावल को चंद्रमा, काली उड़द की दाल को शनि, हल्दी को बृहस्पति, नमक को शुक्र का प्रतीक माना गया है। वीरवार होने के कारण लोगों ने पीले रंग के कंबल अधिक दान दिए।

जिओ गीता संस्था ने खिचड़ी बांटी

गीता मनीषी ज्ञानानंद की प्रेरणा से दान के महापर्व मकर संक्रांति पर संजय चौक, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, झुग्गी झोपड़ियों में जरूरतमंद लोगों को खिचड़ी बांटी गई। जिओ गीता संस्था के संरक्षक सूरज दूरेजा, विभु पालीवाल, महासचिव ललित गोयल, रवींद्र सैनी, प्रीतम गुर्जर, अंकुश बंसल, राजू शर्मा सहित सुशील शर्मा ने खिचड़ी बांटी।

सबको रोशनी फाउंडेशन ने मनाया पर्व

सबको रोशनी फाउंडेशन की महिला विग ने मकर संक्रांति पर्व पर गर्म शाल, बर्तन, कंबल, सूट, ब्रेड, खाने पीने का सामान जरूरतमंदों को बांटा। इस अवसर पर आरती सिगला, सीमा अग्रवाल, अंजू गेरा, सुनीता गोयल, रेनू मित्तल, अनुराधा अग्रवाल, नेहा गुप्ता, नीतू गर्ग मौजूद रहे।

परशुराम मंदिर में सुंदरकांड का पाठ

परशुराम मंदिर में नवयुवक ब्राह्मण सभा एवं परशु राम कालोनीवासियों ने मकर संक्रांति पर्व मनाया। सुंदरकांड का पाठ किया गया। भजन गाए गए। हनुमान की झांकी द्वारा भगवान राम का गुणगान किया गया। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन हुआ। कार्यक्रम मे जेपी शर्मा, विजय शर्मा, सुशील शर्मा, बनारसी शर्म, युधिष्ठर शर्मा, बलवान, पंडित अरुण नारायणदास, शिव कुमार शर्मा, भले राम, तेजपाल, यशपाल शर्मा, संजय शर्मा, डाक्टर बंसी, निगम पार्षद अंजलि शर्मा, अनिल बजाज, राजकुमार प्रिस मौजूद रहे।

सेक्टर 29 में ग्रहण किया प्रसाद

इंडस्ट्रियल एरिया एसोसिएशन सेक्टर 29 ने मकर संक्रांति महापर्व पर भंडारे का आयोजन किया। सेक्टर में स्थित पार्किंग स्थल पर भंडारा लगाया गया। जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में प्रधान श्रीभगवान अग्रवाल सहित समस्त कार्यकारिणी मौजूद रही।

सनातन धर्म मंदिर में मनाया उत्सव

माडल टाउन स्थित सनातन धर्म मंदिर में मकर संक्रांति का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह आठ बजे मंदिर पुजारी ने कथा का भोग डाला। उसके बाद भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में तरुण गांधी, मोहित जग्गा, मनोहर लाल सेतिया, राजेश्वर गर्ग, शिव मल्होत्रा, करनजीत राय सेठ, सतीश मित्तल, तरुण सोनी, सुनील पुनियानी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.