Move to Jagran APP

झुका नहीं तो फुंका रावण

पानीपत के मॉडल टाउन स्थित खेल का मैदान (शिवाजी स्टेडियम) शुक्रवार को राम ने तीर चलाकर रावण का सर्वनाश किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 08:42 AM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 08:42 AM (IST)
झुका नहीं तो फुंका रावण
झुका नहीं तो फुंका रावण

जागरण संवाददाता, पानीपत : मॉडल टाउन स्थित खेल का मैदान (शिवाजी स्टेडियम) शुक्रवार को राम रावण युद्ध का साक्षी बन गया। श्रीराम और लक्ष्मण ने करीब आधे घंटे तक रावण कुनबे पर तीरों की बौछार कर दी। शाम 5:44 बजे राम ने तीर-कमान से अग्निबाण छोड़ा तो सीधा रावण के सीने में जा लगा। लक्ष्मण के तीर से मेघनाद का पुतला धू धू कर जलने लगा। चंद मिनटों में बुराई का प्रतीक रावण का शरीर जल कर राख हो गया।

loksabha election banner

मौका था श्री सनातन धर्म मंदिर सभा, मॉडल टाउन की तरफ से दशहरा पर्व के आयोजन का। शाम 4 बजे से ही हनुमान स्वरूप जय श्रीराम उद्घोष करते हुए स्टेडियम में आने शुरू हो गए। इसके बाद सनातन धर्म मंदिर सभा, लैय्या सभा आदि की झांकियां स्टेडियम में आनी शुरू हो गई। फूल-मालाओं से सजे गोल्डन रंग के रथों पर विराजमान श्रीराम और लक्ष्मण के पैर छूकर आर्शीवाद लेने के लिए लोगों में आपाधापी मची रही। खास स्टेज पर पहुंच कर श्रीराम और लक्ष्मण ने अपनी वानर सेना (हनुमान स्वरूप) को आर्शीवाद दिया। इसके बाद पुतलों पर तीरों की बौछार शुरू कर दी। पुतला दहन के बाद हनुमान स्वरूपों ने रामचरित मानस का चौपाइयों पर नृत्य करते हुए जीत की खुशियां मनाई।

भगदड़ जैसी स्थिति

पुतलों की अधजली लकड़ी को घर ले जाने के लिए भी भगदड़ जैसी स्थिति देखी गई। इस मौके पर डॉ. पंकज मुटनेजा, डॉ. अभिनव मुटनेजा, तरुण गांधी, मोहित जग्गा, शिव मल्होत्रा, अशोक बांगा, गौरव लिखा, लोकेश नांगरू, सतीश गंगवानी और चंदन विज आदि व्यवस्था संभालने में लगे रहे। स्टेडियम की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर जाम लगा रहा। सेक्टर 25 : दशहरा ग्राउंड

-----------------------

तीसरे पहर 3:30 बजे सीएम मनोहर लाल सेक्टर 25 दशहरा ग्राउंड पहुंचे। राम लक्ष्मण की पूजा करने के बाद रिबन काट कर दशहरा का शुभारंभ किया।सनौली रोड दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा सहित अन्य पदाधिकारियों ने गदा और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। रमेश माटा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सब्जी मंडी में सभा में 4 साल पहले कही स्टेडियम निर्माण की बात याद दिला दी। ताकि खिलाड़ी अभ्यास करने के साथ ही दशहरा जैसे आयोजन वहां कराए जा सकें। सीएम ने कहा कि स्वामी ज्ञानानंद ने बुराई को खत्म करने की प्रेरणा दी है। हमारे जो आदर्श हैं जिन पर आस्था है उनके अनुसार जीवन को आगे बढ़ाएं। दशहरा ग्राउंड में हनुमान स्वरूप के अतिरिक्त लाल टी शर्ट धारण करने वालों को ही अंदर प्रवेश करने की अनुमति थी।

सेक्टर 12 कटारिया लैंड :

कटारिया लैंड में पहली बार श्री कृष्णा क्लब की तरफ से रावण दहन का आयोजन किया गया। रावण दहन देखने के लिए लोग घरों की छतों पर चढ़ गए। हनुमान स्वरूपों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। ढोल नगाड़ों की थाप पर रामभक्त हनुमान सेवकों के साथ नृत्य करते दिखाई दिए। जय श्री राम के जयकारों से ग्राउंड गूंज उठा। शाम 5:44 बजे मुख्य अतिथि विधायक रोहिता रेवड़ी, रामनिवास गुप्ता, राजू मिगलानी और एसपी बंसल सहित क्लब के पदाधिकारियों ने रावण दहन किया। धूं-धूं कर जल रहे रावण को देख लोगों ने बुराई के पथ को छोड़ अच्छाई पर चलने का संकल्प लिया। रावण दहन के बाद जाम की स्थिति बनती नजर आई। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। देवी मंदिर में 40 हजार से अधिक लोग रावण दहन बने साक्षी

दशहरा मैदान में सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन सहित सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे।

-120 हनुमान स्वरूप नाचते गाते दशहरा स्थल पर पहुंचे, इस बार हनुमान स्वरुप के साथ-साथ डीजे का प्रबंध भी किया गया था।

-25 झांकियां दशहरा स्थल पर पहुंची। दशहरा पर्व पर प्राचीन देवी मंदिर मैदान 40 हजार से अधिक लोग रावण दहन के साक्षी बने। पूरा मैदान खचाखच भरा हुआ था। राजेश भीम और वैष्णवी सहित अन्य सेलिब्रिटी दशहरा उत्सव देखने पहुंचे।

रामलीला का मंचन साथ में हुआ। राम रावण के बीच युद्ध में रावण मारा गया। 11 मिनट देरी से शाम 5.55 बजे रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतले धू-धू कर जलने लगे। सुषमा कौशिक के निर्देशन में रामलीला का मंचन हुआ। दशहरा मैदान में 120 हनुमान स्वरुप पहुंचे। 25 झांकियां दशहरा स्थल पर पहुंची। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, पंडित दाऊ जी महाराज, गो¨वद गोयल, काकू बंसल, विजय शर्मा, संजय बंसल, रामप्रताप सहित दशहरा कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। मंच पर प्रसिद्ध समाज सेवी नरेश बंसल नादे वाले को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.