तत्काल काउंटर पर नहीं मिला कंफर्म टिकट, जनरल कोच में हुए सवार
नहाय खाय के दिन छठ पर्व पर घर जाने वालों यात्रियों की कमी नहीं रही। तत्काल के काउंटर पर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल सका।
जागरण संवाददाता, पानीपत : नहाय खाय के दिन छठ पर्व पर घर जाने वालों यात्रियों की कमी नहीं रही। तत्काल के काउंटर पर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने के लिए कंफर्म टिकट नहीं मिल सका। दोनों काउंटरों पर 10-12 यात्री टिकट के लिए कतार में लगे थे। जेटीबीएस कांउटरों से जनरल टिकट लेकर पानीपत से रवाना हुए। आम्रपाली व शहीद एक्सप्रेस में सवार होने में यात्रियों को मशक्कत करनी पड़ी। रेल विभाग की तरफ से इस पर्व पर कोई स्पेशल ट्रेन पानीपत से नहीं चलाई गई है। छठी मैया देगी हिम्मत
फोटो नं - 55
कंधे पर सामान लेकर प्लेटफार्म पर ट्रेन में सवार होने का इंतजार कर रहे राजीव कॉलोनी के सुधीर ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के बेगुसराय का रहने वाला है। ट्रेन में ज्यादा भीड़भाड़ होने के बावजूद किसी तरह वह छठ में घर जाएगा। छठी मैया पर पूरा भरोसा है। बस ट्रेन में सवार हो जाएं। घर पहुंचने की हिम्मत छठी मैया देगी। ट्रेन में नहीं हो पाए सवार
फोटो नं - 55ए
सैनी कॉलोनी के कमलेश ने बताया कि उसे जरूरी काम से इलाहाबाद जाना था। पत्नी और बेटी के साथ दोपहर 1 बजे से प्लेटफार्म पर ट्रेन आने का इंतजार करने लगा। जब ट्रेन आई तो छठ यात्रियों की भीड़ अधिक होने से चढ़ने की जगह नहीं मिली।