यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उम्मीदें पूरी, हरियाणा के इस जिले में लगेंगे तीन बड़े बिजली घर, गर्मी में कटौती से मिलेगी राहत
हरियाणा के अंबाला और बराड़ा में तीन बड़े बिजली घर की सौगात पूरी हो रही है। 12 क्रास रोड पर ...और पढ़ें

अंबाला, जागरण संवाददाता। अंबाला के छावनी से लेकर बराड़ा में बिजली सप्लाई में सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। अंबाला छावनी के 12 क्रास रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय परिसर में 66 केवी का नया बिजली घर की सौगात पूरा हो चुका है। इसके अलावा बराड़ा के मलिकपुर में 66 केवी और राजोखेड़ी में 220 केवीए का नया बिजली घर भी बनकर शुरू होने वाला हैं। अब हर साल की तरह गर्मी के सीजन में इस बार इस मुख्य पावर हाउस की सिटी नहीं बजेगी और पूरे शहर में अघोषित बिजली कटौती नहीं होगी।
छावनी में स्वीकृत फीडर पर हुआ काम
- हाथीखाना
- सदर बाजार
- डीआरएम कालोनी
- हाउसिंग बोर्ड कालोनी
- हरगोलाल के निकट
- बब्याल
छावनी में लगे 45 नए ट्रांसफार्मर
बिजली निगम ने ओवरलोड हो चुके ट्रांसफार्मर से आएदिन लोकल फाल्ट को देखते हुए 45 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। इसमें सदर बाजार, बीडी फ्लोर मिल के निकट, स्वीच हाउस के निकट सहित अन्य स्थान प्रमुख है।
शहर में भी 50 नए ट्रांसफार्मर
अंबाला शहर में बिजली निगम के करीब ढाई लाख उपभोक्ता है। नई कालोनी में उपभोक्ताओं की आबादी बढ़ती जा रही है। इस वजह से न्यू शिवालिक कॉलोनी, शालीमार कॉलोनी, अशोक विहार, जग्गी कॉलोनी फेस-2, 3, सुल्तानपुर, मन मोहन नगर, घास मंडी, नाहन हाउस आदि कॉलोनी में ओवरलोड की समस्या बनी रहती थी। शिकायत के बाद बिजली निगम ने ओवरलोड वाली कालोनियों में सर्वे कराया। सर्वे में करीब 50 नए ट्रांसफार्मर लगा दिए गए है।
