Move to Jagran APP

एक वर्ष से भाजपा के संपर्क में थे डॉ. अरविंद शर्मा, करनाल सीट पर दावा

भाजपा का दामन थामने के बाद पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा पहली बार पानीपत पहुंचे। उनका जीटी रोड पर हलदाना बोर्डर से लेकर टोल प्लाजा तक छह जगह स्वागत हुआ।

By Edited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 08:45 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 02:59 PM (IST)
एक वर्ष से भाजपा के संपर्क में थे डॉ. अरविंद शर्मा, करनाल सीट पर दावा
एक वर्ष से भाजपा के संपर्क में थे डॉ. अरविंद शर्मा, करनाल सीट पर दावा

पानीपत, जेएनएन। भाजपा का दामन थामने के बाद पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा पहली बार पानीपत पहुंचे। उनका जीटी रोड पर हलदाना बोर्डर से लेकर टोल प्लाजा तक छह जगह स्वागत किया गया। डॉ. अरविंद शर्मा ने सेवा करनाल में की है, बात कहकर लोकसभा क्षेत्र से दावा ठोक दिया। उनके इस तरह के दावे से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे नेताओं की धड़कनें तेज हो गई हैं।

loksabha election banner

पूर्व सांसद डॉ. अ‍रविंद शर्मा दिल्ली से करनाल पहुंचे। उनका पहला स्वागत हलदाना बोर्डर पर किया गया। वे इसके बाद समालखा के ब्लूजे रिसोर्ट में पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिया। इसके बाद सिवाह में ग्रामीणों, रेलवे रोड व स्काईलार्क में शहर के कार्यकर्ताओं और टोल टैक्स पर आसपास के लोगों ने स्वागत किया। पूर्व सांसद ने कहा कि वे पिछले एक साल से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे। उन्होंने जींद उपचुनाव में आलाकमान की लगाई ड्यूटी पूरी की। वे अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरे हैं।

कार्यकर्ताओं से बनी है पार्टी
सोशल मीडिया पर उनके बहिष्कार के सवाल पर कहा कि कार्यकर्ताओं से पार्टी बनी है। वे भी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। करनाल लोकसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि उन्होंने पिछले दिनों मौका मिलने पर करनाल-पानीपत की सेवा की है। तो उनको इस बार भी मौका मिलेगा। बाकी पार्टी जहां जिम्मेदारी देगी, वहीं जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.