किशोरावस्था में अनजान से व्यक्तिगत जानकारी शेयर नहीं करें : डॉ. अंजलि
आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब पानीपत यूथ ¨वग की ओर से शुक्रवार किशोरावस्था संबंधी जानकारी दी गई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब पानीपत यूथ ¨वग की ओर से शुक्रवार को एक दिवसीय सेमिनार कराया गया। इसका विषय किशोरावस्था से संबंधित परिवर्तन रहा। मुख्य वक्ता पवनांजलि अस्पताल से डॉ. अंजलि बंसल रही।
उन्होंने छात्राओं को किशोर अवस्था में शरीर में होने वाले परिवर्तनों और इनके प्रभाव के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि किशोर अवस्था बचपन और जवानी के मध्य का काल है। इस समय बच्चे के लिए उसकी माता, टीचर और डॉक्टर ही उसके सच्चे मित्र और शुभ¨चतक हैं। बच्चों को ऐसी स्थिति में अच्छे खानपान और उचित व्यायाम का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवस्था में सोशल मीडिया का सही उपयोग करना चाहिए। कभी भी अनजान लोगों से अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। इससे पहले क्लब की तरफ से आरती ¨सगला और उनकी टीम ने मुख्य वक्ता को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।