दुष्कर्म केस में फंसा ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो के खेल में निकला डॉक्टर, नाबालिग से की हैवानियत
अश्लील वीडियो और ब्लैकमेलिंग के खेल में फंसे डॉक्टर पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। डॉक्टर ने क्लीनिक में हैवानियत को अंजाम दिया था।
पानीपत/अंबाला, जेएनएन। ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज करवाने वाले डाक्टर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। डाक्टर के खिलाफ एक नाबालिग ने दुष्कर्म करने की शिकायत दे दी है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने 4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि उसकी माता के पेट में दर्द था उसी के साथ क्लीनिक पर दवा लेने के लिये गई थी। जहां डाक्टर मां से मेरे बारे पूछने लगा। मां ने कहा कि बेटी ने पढ़ाई छोड़ दी थी और अब दोबारा से शुरू करने जा रही है। तभी डाक्टर ने क्लीनिक पर काम सिखने का ऑफर दिया। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। वह दो दिन ही क्लीनिक पर आयी थी, जहां 17 मई को डाक्टर ने दोपहर 11 से 12 बजे के बीच मौका देख उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर भी मचाया लेकिन कोई नहीं आया। इसके बाद डाक्टर ने उसे डरा दिया था। इस कारण परिजनों को नहीं बताया था। लेकिन जब उसके पेट में दर्द हुआ तो मां को जानकारी दी।
डाक्टर को ब्लैकमेलिंग कर ऐंठ लिये थे 4 लाख
डाक्टर की अश्लील वीडियो बनाकर चार लाख रुपये ऐंठ लिये गये थे। काजीवाड़ा की महिला बच्चा न होने पर दवाई लेने के लिए डॉक्टर के पास गई थी। 23 जून को महिला ने डॉक्टर को कॉल कर कहा उसके पति बीमार हैं इसलिए वह घर आकर चेकअप कर दें। जब डाक्टर घर पर आया तो साजिश के तहत महिला ने वीडियो बना ली थी। इसी बीच होमगार्ड रामप्रकाश और महेंद्रपाल पुलिस कर्मी बनकर महिला के पक्ष में आ गये थे। डाक्टर को धमकाया कि दुष्कर्म के मामले में जेल में जाना पड़ेगा और दस लाख रुपये की डिमांड की थी। परेशान होकर डाक्टर ने चार लाख रुपये दे दिये थे। महिला के दोबारा से ब्लैकमेल करने पर डाक्टर ने एसपी अभिषेक जोरवाल को शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपित राम प्रकाश निवासी शान्ति नगर हिसार रोड अंबाला शहर, महिन्द्र पाल निवासी गांव जब्बो माजरा थाना गन्नौर जिला पटियाला पंजाब व आरोपित महिला सुदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
नाबालिग ने डाक्टर पर क्लीनिक में बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता की शिकायत पर 4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सुनीता ढाका, इंस्पेक्टर, महिला थाना।