Move to Jagran APP

अदालतें बढ़ी, कर्मचारियों की हो नियुक्त : दलबीर ¨सह

अभियोजन विभाग ग्रुप सी एंड डी क्षेत्रीय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा की आम सभा शनिवार को न्यायालय बिल्डिंग स्थित बैठक रूम में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Jul 2018 08:55 PM (IST)Updated: Sat, 28 Jul 2018 08:55 PM (IST)
अदालतें बढ़ी, कर्मचारियों की हो नियुक्त : दलबीर ¨सह
अदालतें बढ़ी, कर्मचारियों की हो नियुक्त : दलबीर ¨सह

जागरण संवाददाता, पानीपत

loksabha election banner

अभियोजन विभाग ग्रुप सी एंड डी क्षेत्रीय कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा की आम सभा शनिवार को न्यायालय बिल्डिंग स्थित बैठक रूम में हुई। एसोसिएशन के प्रधान दलबीर ¨सह ने कहा कि जिलों और न्यायालयों की संख्या वृद्धि के हिसाब से विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती हो।

प्रधान ने कहा कि अभियोजन विभाग वर्ष 1974 में पुलिस विभाग से अलग हुआ था। उस समय 7 जिले, 4 मंडल और न्यायालयों की संख्या जिले में 6-7 होती थी। अब जिलों की संख्या 22, न्यायालयों की संख्या 450 हो चुकी है। लगभग 400 विधि अधिकारी जिला न्यायवादियों के कार्यालयों में कार्यरत हैं। इनके द्वारा करीब 2 लाख क्रिमीनल और सिविल केस की पैरवी की जा रही है। प्रधान ने वर्क लोड वृद्धि के चलते द्वितीय श्रेणी अधिकारियों, अधीक्षकों, उप अधीक्षकों, लेखाकार और सहायक आदि पदों पर नियुक्ति की मांग प्रदेश सरकार से की।

सचिव देवेंद्र कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की संख्या बढ़ने से वर्क लोड, मानसिक दबाव घटेगा, वादी को भी जल्द न्याय मिलेगा। इस मौके पर भुल्लन ¨सह, सुनहरा राम, पवन कुमार, देव कुमार और सुखबीर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.