Move to Jagran APP

दिव्यांग महिला ने लगाया ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

आरोपित पति सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। अब एसपी के आदेशों पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jun 2019 07:18 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jun 2019 07:18 AM (IST)
दिव्यांग महिला ने लगाया ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

जागरण संवाददाता, पानीपत: दहेज उत्पीड़न की शिकार एक महिला की महिला थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने एसपी सुमित कुमार को शिकायत दी। आरोपित पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया। अब एसपी के आदेशों पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

loksabha election banner

हुडा सेक्टर 12 निवासी सुगंधा ने बताया कि वह 70 प्रतिशत दिव्यांग है। उसकी शादी अक्टूबर 2018 में सेक्टर 13 करनाल निवासी मयंक के साथ हुई थी। शादी के बाद सास देविका ने उसे कम दहेज लाने के ताने देने शुरू कर दिए। मायके से 25 लाख रुपये लाने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपित ससुर ने उसके साथ मारपीट की। आरोपितों ने उसे मायके छोड़ दिया। पंचायती समझौता होने पर वह वापस ससुराल चली गई, लेकिन आरोपितों ने कुछ दिन बाद फिर मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी नेहा राठी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर लगे आरोपों को निराधार बताया। महिलाओं ने ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

जासं, पानीपत : विकास नगर और मस्ताना चौक निवासी दो महिलाओं ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

विकास नगर की कविता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में कश्यप कॉलोनी के मोनू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपित ससुराल पक्ष के लोग उससे दहेज की मांग करने लगे। मायके से बाइक और सोने के कड़े लाने का दबाव बनाने लगे। मांगे पूरी नहीं होने पर आरोपित पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर उसे मायके छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपित पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, मस्ताना चौक की ज्योति ने आइजी को दी शिकायत में बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही आरोपितों ने उससे जेवर और कार की मांग शुरू कर दी थी। मांग पूरी नहीं होने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। शादी के सात माह बाद ही उसे घर से निकाल दिया। पंचायत में अपनी गलती मानकर आरोपितों ने दोबारा उसे घर में रखने की बात कही, लेकिन अब आरोपित दोबारा उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। पीड़िता लगभग आठ महीनों से मायके में ही रह रही है। आइजी के आदेश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपित पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.